Move to Jagran APP

Bareilly to Mumbai Flight : बरेली में रनवे पर दौड़ने के चार घंटे बाद मुंबई के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट, परेशान हुए यात्री

Bareilly to Mumbai Flight मंंबुई के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। त्रिशूल एयरबेस के रनवे पर दौड़ने के बाद फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। बरेली एयरपोर्ट के तकनीकी स्टाफ ने तकनीकी खराबी को ठीक किया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 06:45 AM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 06:45 AM (IST)
बरेली में रनवे पर दौड़ने के चार घंटे बाद मुंबई के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट

बरेली, जेएनएन। Bareilly to Mumbai Flight : मंंबुई के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। त्रिशूल एयरबेस के रनवे पर दौड़ने के बाद फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। बरेली एयरपोर्ट के तकनीकी स्टाफ ने तकरीबन ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को ठीक किया। इस दरम्यान यात्री फ्लाइट के अंदर ही मौजूद रहे। यात्रियों के मुताबिक मुंबई के लिए रविवार दोपहर 12.30 बजे फ्लाइट को उड़ान भरनी थी।

loksabha election banner

यात्री फ्लाइट में अपनी सीटों पर पहुंच गए। नियत समय पर यात्री फ्लाइट के अंदर पहुंच गए। रनवे पर फ्लाइट ने दौड़ लगाई, लेकिन उड़ी नहीं। रनवे पर ही घूमती रही। यात्रियों को कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के बारे में बताया गया। इसके बाद तकनीकी खराबी को दूर करने के प्रयास शुरू हुए। रविवार शाम 4.15 बजे फ्लाइट ने मुंबई के उड़ान भरी। इस दौरान यात्रियों में नाराजगी थी। क्योंकि कई लोग अपने शेड्यूल से लेट मुंबई पहुंचने वाले थे।

एक सितंबर से महंगी हाेगी मुंबई रूट की फ्लाइट

पहली सितंबर से महंगा होने जा रहा किराया इंडिगो एयरलाइन ने अगस्त महीने में बरेली एयरपोर्ट से मुंबई रूट को जोड़ने के साथ यात्रियों के लिए उड़ान को और किफायती किया था। मुंबई रूट के किराया 1713 रुपये सस्ता किया। लेकिन पहली सितंबर से किफायती किराये की सुविधा को वापस लिया जा रहा है। अब तक जो टिकट 3606 रुपये में बुक हो रहा था। पहली सितंबर के बाद एक सीट की बुकिंग के लिए बेस फेयर 5319 रुपये होगा।

चार दिन नॉट स्टाप, तीन दिन कनेक्टिंग फ्लाइट से सफर मौजूदा वक्त में मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार के लिए मुंबई रूट पर नानस्टाफ फ्लाइट दी गई है। लेकिन इंडिगो ने अपने ग्राहकाें के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट के लिए बरेली से उड़ने वाली फ्लाइट को कनेक्टिंग लूप में लेकर मुंबई तक के लिए उड़ान का निर्णय लिया था। इसके बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइट वहां ठहराव लेने के बाद मुंबई तक यात्रियों को पहुंचा रही है। इस तरह से बरेली के लोगाें को सात दिन तक बरेली से मुंबई की उड़ान मिल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.