Move to Jagran APP

Bareilly Tiranga Yatra 2022 : जागरण के साथ शहर ने मिलाया कदम, हाथों में लहराया तिरंगा, उमड़ा जन सैलाब

Bareilly Dainik Jagran Tiranga Yatra 2022 बरेली में दैनिक जागरण के साथ तिरंगा यात्रा में शहर के लोगों ने कदम मिलाया। हाथों में तिरंगा लहराते हुए जब सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा तो लोग देखते रह गए।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 08:51 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 08:51 AM (IST)
Bareilly Tiranga Yatra 2022 : जागरण के साथ शहर ने मिलाया कदम, हाथों में लहराया तिरंगा, उमड़ा जन सैलाब
Bareilly Tiranga Yatra 2022 : जागरण के साथ शहर ने मिलाया कदम, हाथों में लहराया तिरंगा, उमड़ा जन सैलाब

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Dainik Jagran Tiranga Yatra 2022 : आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतपोत हो चुका है। भारत की आजादी (Freedom India) की स्मृति फिर ताजा हो गई है। दैनिक जागरण (Dainik Jagran) भी इस अवसर को जश्न की तरह मना रहा है। शनिवार सुबह जागरण के साथ पूरे शहर ने कदम मिलाया। हर हाथ में तिरंगा लहराया। शहर की सड़कों पर देश भक्ति के तराने गूंज उठे।

loksabha election banner

सुबह आठ बजे राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर से तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकली, जो डीडीपुरम चौराहे के पास बलिदानी पंकज अरोरा चौक पर राष्ट्रगान (National Anthem) के साथ समाप्त होगी। श्री बांके बिहारी मंदिर पर सुबह आठ बजे तिरंगा यात्रा को पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, एडीजी जोन राजकुमार और आइजी रेंज रमित शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

शहर के तमाम लोग हाथों पर तिरंगा झंडा लेकर निकले। तिरंगा यात्रा की अगुवाई में राजकीय इंटर कालेज के बच्चे बैंड के साथ है। उनके पीछे अन्य लोग चल रहे है। रास्ते में तमाम संगठन तिरंगा यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत कर रहे है। करीब डेढ़ किलोमीटर चलकर यात्रा डीडीपुरम स्थित बलिदानी पंकज अरोरा चौक पर पहुंचेगी।

यहां वन राज्य मंत्री डा. अरुण कुमार, बिथरीचैनपुर विधायक डा. राघवेंद्र शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज मौजूद रहेंगे। लघु नृत्य नाटिका और राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में शहर के तमाम संगठन, संस्थाएं, कालेजों के छात्र-छात्राएं समेत अन्य लोग शामिल रहेंगे।

बलिदानी पंकज अरोरा के माता-पिता का होंगे सम्मानित

लेफ्टिनेंट पंकज अरोरा दुश्मनों से लड़ते हुए जम्मू और कश्मीर में 24 अगस्त 2003 को बलिदान हुए थे। बलिदानी चौक पर तिरंगा यात्रा के समापन के समय दैनिक जागरण की ओर से उनके पिता श्याम सुंदर अरोरा और मां प्रेमलता अरोरा को सम्मानित किया जाएगा।

इस रूट से निकल रही तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा श्री बांके बिहारी मंदिर से निकलकर स्वयंवर बरातघर पहुंचेगी। वहां से केके अस्पताल रोड होते हुए भारतमाता मंदिर के पास से झूलेलाल द्वार जाएगी। वहां से एसएसडी प्लाजा रोड होकर एकता नगर चौराहा से डीडीपुरम चौराहा पर बलिदानी चौक तक पहुंचेगी।

तिरंगा यात्रा में इनका रहा सहयोग

श्री बांके बिहारी मंदिर समिति, उप्र. उद्योग व्यापार मंडल, वृंदावन वेवरेज, ओमेगा क्लासेस, ज्योति कालेज आफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलाजी, उप्र. सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, साहनी इवेंट्स, बांबे हाजरी, आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.