Bareilly Teenager Misdeed Case : घुटती रही, खौफ के कारण अपना दर्द भी नहीं बता सकी किशोरी
Bareilly Teenager Misdeed Case किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी। वह समझ नहीं सकी कि बनवारी उसके लिए हैवान बन जाएगा। बहाने से वह खेत में ले गया दुष्कर्म किया। 15 साल की वो लड़की परिवार वालों को बताती मगर मन में खौफ बैठा था। आरोपित कह चुका था
बरेली, जेएनएन। Bareilly Teenager Misdeed Case : किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी। वह समझ नहीं सकी कि बनवारी उसके लिए हैवान बन जाएगा। बहाने से वह खेत में ले गया, दुष्कर्म किया। 15 साल की वो लड़की परिवार वालों को बताती, मगर मन में खौफ बैठा था। आरोपित कह चुका था कि मुंह खोला तो परिवार को जान से मार देगा। इस डर से वह घुटती रही, दर्द सहती रही।
मौत के खौफ के कारण दबाए बैठी रही वारदात
दुष्कर्म की घटना जून में हुई थी। उस वक्त किशोरी किसी काम से घर से बाहर गई थी। तभी आरोपित उसे बहाने से खेत पर ले गया। लौटकर आई किशोरी सहमी हुई थी, मगर अपनी बात किसी से कह नहीं सकी। परिवार के लोगों को भी आभास नहीं हुआ कि वह डर के कारण मन में इतनी बड़ी वारदात दबाए हुए है। दिसंबर में तबीयत खराब होने पर जांच कराई तब पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस में मामला गया, आरोपित जेल भेज दिया गया, मगर पीड़िता उस दर्द से बाहर नहीं निकल सकी।
पिता चाहता था मिल जाए गर्भपात की अनुमति
पिता चाहता था कि गर्भपात की अनुमति मिल जाए, मगर तक तक देर हो चुकी थी। मजदूर परिवार में खाने का बंदोबस्त बमुश्किल होता है। गर्भवती किशोरी की देख सही से नहीं हो सकी, इसलिए गर्भ में इंफेक्शन हो गया। इस बात से भी परिवार वाले अंजाम रहे। उसकी तबीयत बिगड़ती, मगर किसी से कुछ नहीं पाती। हालत ज्यादा खराब होने पर स्वजन अस्पताल ले गए, मगर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।