विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12 साल का इंतजार खत्म! बरेली में शुरू हुआ सॉलिड वेस्ट प्लांट, रोजाना 500 टन कूड़े का होगा निस्तारण

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:43 PM (IST)

बरेली के सथरापुर में 12 साल के इंतजार के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का शुभारंभ हुआ, जिससे प्रतिदिन 500 ...और पढ़ें

बरेली के सरथापुर में शुरू हुआ सालिड वेस्ट मैनेजप्लांट

बरेली के सरथापुर में शुरू हुआ सालिड वेस्ट मैनेजप्लांट

HighLights

  1. दिल्ली की पाथ्या एजेंसी प्लांट का करेगी संचालन, बाकरगंज में नहीं फेंका जाएगा शहर का कूड़ा

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के सथरापुर स्थित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का बुधवार को शुभारंभ हो गया। महापौर डा. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने विधि विधान से पूजन के साथ प्लांट का संचालन आरंभ कराया। प्लांट पर हर दिन शहर से निकलते 500 टन कूड़े का निस्तारण होगा।

इसके संचालन के लिए दिल्ली की पाथ्या कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है, जिस प्रति टन 446 रुपये भुगतान किया जाएगा। उल्लेखनीय है की शहर में वर्ष-2012-2013 में रजऊ परसपुर में प्लांट लगाने के एक माह में ही विवाद के बाद संचालन बंद हो गया था।

फिर वर्ष-2021 में सथरापुर में प्लांट स्थल का विकास कर नए सिरे से निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अब प्लांट संचालन के बाद शहर के बाकरगंज से कूड़े के ढेर के जल्द खत्म होने की बात कही जा रही है।

WhatsApp Image 2026-10-28 at 1.09.47 PM

इससे पहले बरेली के 80 वार्डों से हर दिन निकलते करीब 500 टन कूड़े का निस्तारण अब तक चुनौती बना रहा। वर्ष-2021 से चल रही निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने से प्लांट के संचालन की राह दूर होती जा रही थी।

साथ ही बाकरगंज में भी कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा था और आमजन की परेशानी भी बढ़ती जा रही थी। इसको देखते हुए वर्ष-2021 में सथरापुर में 20 हेक्टेयर में प्लांट का निर्माण कराने के बाद संचालन के लिए एजेंसी का चयन नहीं होने से परियोजना अब तक अटकी रही।

सातवीं बार निविदा प्रक्रिया के बाद जनवरी-2026 में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने दिल्ली की पाथ्या (पीपुल्स एसोसिएशन फार टोटल हेल्प यूथ एप्लाज) एजेंसी को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। एजेंसी ने अपने खर्च से मशीनें स्थापित की हैं।

WhatsApp Image 2026-10-28 at 1.08.33 PM

मशीनों का ट्रायल भी पूरा हो चुका है। नगर निगम एजेंसी को प्रति टन कूड़े के निस्तारण के लिए 446 रुपये का भुगतान करेगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि प्लांट में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके निस्तारित करने की व्यवस्था है।

गीले कचरे से जैविक खाद तैयार करने के साथ बायोगैस उत्पादन की भी योजना है। प्लांट शुरू होते ही बाकरगंज में कूड़ा जाना बंद कर दिया जाएगा। सथरापुर में नए कूड़े के व्यवस्थित निस्तारण से बाकरगंज के पुराने कचरे को हटाने के काम में भी तेजी आएगी।

बाकरगंज में वर्तमान में हर दिन 1700 टन लीगेसी वेस्ट का निस्तारण हो रहा। नगर आयुक्त ने बताया कि प्लांट का संचालन बुधवार सुबह दस बजे से आरंभ कर दिया जाएगा, उससे पहले हवन-पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के सभी पार्षदों, वनमंत्री, महापौर, सांसद व विधायक को आमंत्रित किया गया है।

दैनिक जागरण ने भी समय-समय पर अभियान चलाकर जिम्मेदारों को जगाया

शहर से निकलते कूड़े के व्यवस्थित निस्तारण के लिए दैनिक जागरण ने लगातार समाचारीय अभियान चलाया। खबर का संज्ञान लेकर नगर निगम प्रशासन ने निविदा प्रक्रिया जल्द पूर्ण की।

नगर आयुक्त व महापौर की ओर से लगातार प्लांट के संचालन को लेकर अलग-अलग स्तर पर बैठकें की गईं। अब प्लांट के संचालन की तिथि तय होने और बुधवार से प्लांट आरंभ होने से शहर को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, बरेली के 7 दिग्गजों को प्रदेश कार्यसमिति में दी जगह