विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के युवाओं की बल्ले-बल्ले: बस स्टैंड के बुक स्टॉल पर 50% छूट पर मिलेंगी प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:29 PM (IST)

परिवहन निगम ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद के लिए बस अड्डों पर बुक स्टॉल खोलने का ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. युवाओं को प्रतियोगिता की तैयारी में सुविधा के लिए निगम की पहल

जागरण संवाददाता, बरेली। बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के बाद बाद परिवहन निगम ने अब युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधी कीमत पर पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। रीजन में सर्वाधिक यात्रियों के आवागमन वाले बस अड्डा परिसर में बुक स्टाल का संचालन कराया जाएगा।

परिवहन निगम मुख्यालय से युवाओं समेत सभी यात्रियों को समाचार पत्र, पत्रिकाएं, प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक कदम उठाया है।

मुख्यालय से निर्देश जारी किया गया है कि रीजन में जिस बस अड्डा पर सबसे अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है, वहां निगम की ओर से दुकान का आवंटन कर बुक स्टाल का संचालन कराया जाए।

दुकान का आवंटन उसी प्रक्रिया से किया जाएगा जैसे दूसरी दुकानों का आवंटन किया जाता है, लेकिन किराया में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। समाचार पत्र और पत्रिकाएं तो निर्धारित दरों पर ही बिक्री किए जाएंगे।

मगर, प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें युवाओं को आधी कीमत में उपलब्ध कराई जाएंगी। पुस्तकों की आधी कीमत और दुकान का आधे किराये का खर्च परिवहन निगम उठाएगा।

मुख्यालय से दिशा निर्देश मिलने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक मो. अजीम ने रीजन के चारों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों से चर्चा कर ली है। जहां तक सबसे अधिक यात्रियों के आवागमन वाले बस अड्डा की बात है, रीजन में सेटेलाइट बस अड्डा का चयन किया गया है।

रुहेलखंड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार वाजेपई ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डा पर बुक स्टाल की स्थापना कराई जाएगी। युवाओं को आधी कीमत में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। बुक स्टाल के लिए दुकान आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली की बेटी का विदेश में डंका: मलेशिया में 2 गोल्ड जीतकर लौटीं रिदम शर्मा, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस