CM योगी का बरेली दौरा: 13 को शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें रोडवेज और स्कूल बसों का नया रूट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे के कारण 13 अक्टूबर को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू होगा रूट डायवर्जन
जागरण संवाददाता, बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की वजह से 13 अक्टूबर को शहर में रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों का संचालन पुराना रोडवेज से नहीं होगा और सेटेलाइट से चलेंगी।
सभी प्रकार की स्कूल बसें चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, सर्किट हाऊस चौराहा, पटेल चौक व गांधी उद्यान की तरफ प्रतिबंधित रहेगीं।
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि परसाखेड़ा रोड नंबर, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेंगे।
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत रोड की तरफ से आकर बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास से बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होते हुए आ और जा सकेंगे।
दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे।
लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाईपास से जा सकेंगे। बदायूं की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेगें, जिन्हें दिल्ली जाना है, वह बड़ा बाइपास होकर जाएंगे।
यहां से जाएंगी रोडवेज की बसें
दिल्ली, रामपुर की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा होते हुए मिनी बाइपास से कर्मचारीनगर, इज्जतनगर तिराहा, आइवीआरआइ रोड, आदिनाथ चौक, 100 फुटा पश्चिमी, 100 फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आ और जा सकेंगी।
पीलीभीत की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें विलयधाम, बैरियर-2, 100 फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आएंगी और इसी मार्ग से जाएंगी।
बरेली से बदायूं की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट बस अड्डे से इन्वर्टिस तिराहा, फतेहगंज पूर्वी, बुखारा मोड़, देवचरा चौराहा होते हुए जा सकेंगी और इसी मार्ग से सेटेलाइट तक आ सकेंगी।
शाहजहांपुर व लखनऊ की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आएंगी और जाएंगी।
यह भी पढ़ें- बरेली से उत्तराखंड और मथुरा जाना होगा बेहद आसान, अब चलेंगी 25 नई एसी बसें; जानें रूट और सुविधाएं
