विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में पनीर की सब्जी में मीट के टुकड़े मिलने पर मचा बवाल, हिंदू जागरण मंच ने जमकर किया प्रदर्शन

Published: Thu, 12 Mar 2026 04:39 AM (IST)

बरेली के फरीदपुर स्थित शान फैमिली रेस्टोरेंट में पनीर की सब्जी में मीट के टुकड़े मिलने का आरोप लगा। विक्रम ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सत्र, जागरण, बरेली। फरीदपुर में हाईवे स्थित शान फैमिली रेस्टोरेंट में पनीर की सब्जी में मीट के टुकड़े परोस दिए गए। वहां भोजन करने पहुंचे दो युवकों का आरोप था कि रेस्टोरेंट संचालक सरताज व कर्मचारियों ने जानबूझकर ऐसा किया।

इसका विरोध करने पर अभद्रता की गई। इसको लेकर हंगामा होने पर बुधवार को पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक सरताज का शांतिभंग में चालान किया। पुलिस का कहना था कि शिकायकर्ताओं ने पनीर में मीट मिलने का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया, इसलिए प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

फरीदपुर के मोहल्ला परा ठकुरान निवासी विक्रम सिंह मंगलवार रात को दोस्त आदि गुप्ता के साथ लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित शान रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे। उन्होंने बताया कि शाकाहारी होने के कारण पनीर की सब्जी व रोटी ऑर्डर की थी। कुछ देर बाद भोजन आया तो पनीर की सब्जी का स्वाद अटपटा लगा।

शक होने पर उसके टुकड़े गौर से देखे तो पता चला कि पनीर के साथ मीट के टुकड़े भी थे। इस पर रेस्टोरेंट संचालक सरताज अली से नाराजगी जताई कि पनीर की सब्जी में मांसाहार क्यों परोस दिया गया। उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके कर्मचारी अभद्रता करने लगे, जिस पर हंगामा होने लगा।

कुछ देर बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी रेस्टोरेंट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया था। बुधवार को विक्रम सिंह ने फरीदपुर थाने में तहरीर देकर रेस्टोरेंट संचालक सरताज एवं उसके कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेजी थी।

शिकायकर्ता युवक प्रमाण के तौर पर मीट युक्त पनीर की सब्जी का नमूना उपलब्ध नहीं करा सके। रेस्टोरेंट में भी जांच के दौरान ऐसा पनीर बरामद नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में प्राथमिकी नहीं लिखी जा सकी। रेस्टोरेंट में अभद्रता का आरोप लगा, इसलिए उसके संचालक सरताज का शांतिभंग में चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में बिना बैरिकेडिंग लगाए खोदी पुलिया, गड्ढे में गिरे बाइक सवार चार दोस्त