विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नालों की सफाई नहीं, कब्जे हैं वजह'... बरेली में जलभराव पर डीएम का बड़ा एक्शन, स्कूल निर्माण भी रोका

Published: Mon, 14 Sep 2026 04:51 PM (IST)

डीएम अविनाश सिंह ने बरेली में जलभराव का निरीक्षण किया और पाया कि इसका कारण नालों की सफाई नहीं, बल्कि ...और पढ़ें

बालाजी विहार का निरीक्षण करते डीएम अविनाश सिंह, साथ में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और बालाजी बिहार में नाव से नदी की सफाई करती निगम की टीम

बालाजी विहार का निरीक्षण करते डीएम अविनाश सिंह, साथ में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और बालाजी बिहार में नाव से नदी की सफाई करती निगम की टीम

HighLights

  1. डीएम ने निरीक्षण में जल निकासी अवरुद्ध होना पाया, बीडीए की टीम ने की कार्रवाई

  2. बालाजी विहार में सीमांकन कर कब्जेदारों को नोटिस, स्कूल निर्माण रोकने के निर्देश

जागरण संवाददाता, बरेली। किला नदी का पानी उफनाकर मिनी बाइपास किनारे की कई कालोनियों में घुस गया। इसकी वजह तलाशने के लिए रविवार को डीएम अविनाश सिंह खुद मौके पर निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने पाया कि जलभराव के पीछे सिर्फ नालों की सफाई जिम्मेदार नहीं है। जलभराव की वजह नदी की जमीन और प्राकृतिक जल निकासी क्षेत्रों पर हुए निर्माण भी हैं।

उन्होंने तत्काल नदी की भूमि का सीमांकन करने और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बने एक भवन को सील किया और अन्य को चेतावनी दी।

बीते दिनों हुई रिकार्ड वर्षा में मिनी बाइपास के पास किला नदी के किनारों के मुहल्लों में जबरदस्त जलभराव हो गया। लाजपत नगर, केसर वाटिका, त्रिवेणी एनक्लेव और बालाजी विहार में कई घरों के अंदर पानी घुस गया।

13BRC_M_2_13092026_500.JPG

चार दिन से लोगों का जीवन प्रभावित है। रविवार को डीएम अविनाश सिंह ने इन मुहल्लों की स्थिति को देखा। उन्होंने अधिकारियों को नदी की भूमि का तत्काल सीमांकन कराने को कहा।

सीमांकन के बाद अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने साफ किया कि प्राकृतिक जल निकासी के रास्तों पर कब्जा कर विकसित की गई कालोनियों को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

पानी का रास्ता रोककर किए गए निर्माण का खामियाजा अब आसपास रहने वाले लोगों को जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान बालाजी विहार में दो मकान निर्माणाधीन मिले।

13BRC_M_8_13092026_500.JPG

उनके पास स्वीकृत मानचित्र उपलब्ध नहीं होने पर डीएम ने दोनों निर्माणों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। यूएस मेमोरियल स्कूल में चल रहे निर्माण को भी तत्काल रोकने को कहा।

बीडीए अफसरों को निर्माण की वैधता और स्वीकृतियों की जांच करने को कहा। उन्होंने बिना स्वीकृति के निर्माण करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्राकृतिक जल निकासी बंद करने वाले कालोनाइजरों और निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने को कहा।

उनके साथ नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम सिटी डा. अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर ईशिता किशोर समेत नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बीडीए की टीम ने अवैध निर्माण किया सील

डीएम के निर्देश के बाद सैदपुर हाकिंस में नर्सरी रोड पर स्थित बालाजी विहार पहुंची। वहां वहां शिव कुमार द्वारा करीब 180 वर्ग मीटर पर पूर्व निर्मित भवन के प्रथम तल पर सामुदायिक सुविधा का निर्माण कराया जा रहा था।

13BRC_M_71_13092026_500.JPG

टीम को पता चला कि पुराने भवन पर यूएस मेमोरियल स्कूल चलता था। निर्माण का मानचित्र स्वीकृत नहीं मिला। इस कारण टीम ने उसे सील कर दिया। वहां अन्य आवासीय निर्माण कार्य भी बंद करा दिए।

यह भी पढ़ें- सावधान! इंटरनेट पर शुगर ठीक करने की फर्जी दवा बेच रहा था गिरोह, बरेली पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार