गृह मंत्रालय का बरेली पुलिस से संपर्क, चैटिंग एप से बचाव को करेगी जागरूक
बरेली पुलिस ने चैटिंग ऐप 'काटा लाइट' के जरिए करोड़ों की ऑनलाइन धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कई गिरफ्तारियां ...और पढ़ें
-1794234210317_m.webp)
अंशिका वर्मा
HighLights
बरेली पुलिस ने भुता में चैटिंग एप काटा लाइट से आनलाइन धोखाधड़ी का किया है राजफाश
जागरण संवाददाता, बरेली। दुबई के चैटिंग एप काटा लाइट से आनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। इसमें हजारों लोगों से कालेधन को क्वाइन खरीदकर सफेद किया जा रहा है। तीन दिन बरेली पुलिस ने भुता के खटेली में चैटिंग एप से आनलाइन धोखाधड़ी के मामले का राजफाश कर दो सगे भाइयों समेत लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में गृह मंत्रालय ने भी बरेली पुलिस से संपर्क किया है। गृह मंत्रालय के साइबर दोस्त पोर्टल पर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा का इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से एप के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी और इससे युवाओं के बचाव के बारे में संपर्क करेंगी।
एसपी दक्षिणी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह सेशन 11 नवंबर को हो सकता है, जल्द ही इसकी फाइनल तिथि भी घोषित हो जाएगी। गृह मंत्रालय के साइबर दोस्त पोर्टल आइ4सी (इंडियन साइबर क्राइम कार्डिनेशन सेंटर) पर लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया जाता है।
साइबर दोस्त पोर्टल के साथ इसके इंटरनेट मीडिया पर भी अकाउंट हैं। इसमें अलग-अलग तरह से होने वाली आनलाइन ठगी और बचाव के टिप्स दिए जाते हैं।
इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों से इंटरक्शन कर वीडियो भी प्रसारित किए जाते हैं। बरेली पुलिस ने भुता के खटेली में नई तरीके की आनलाइन धोखाधड़ी का राजफाश किया है।
यह धोखाधड़ी दुबई के काटा लाइट चैटिंग एप के माध्यम से की जाती है। एप पर भारत के अलावा नेपाल, चाइना, इथोपिया, बांग्लादेश सहित अन्य देशों के लोग जुड़कर आनलाइन चैट करते हैं।
चैट के लिए क्वाइन खरीदवाए जाते हैं। एप पर फर्जी नाम और पते से लोग जुड़ते हैं। सबसे खास बात है कि इस पर गोपनीय चैट भी युवक-युवतियों में कराई जाती है। इस चैट को ट्रैस करना मुश्किल होता है।
ऐसे में क्वाइन के दाम भी अधिक लिए जाते हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय की ओर से इस तरह की आनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए बरेली पुलिस से संपर्क साधा है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय के साइबर दोस्त पोर्टल पर इंटरेक्शन सेशन किया जाएगा, जिसमें लोगों को चैटिंग एप से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
सरगना धीरज तोमर पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार
चैटिंग एप से क्वाइन के माध्यम से आनलाइन धोखाधड़ी करने का सरगना दिल्ली के करावल नगर का धीरज तोमर उर्फ जितेंद्र पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। बरेली पुलिस ने उसकी लोकेशन भी ट्रेस कर ली थी।
करावल नगर में उसके ठिकाने का भी पता चल गया था लेकिन किसी तरह से उसे भुता के खटेली गांव के अपने साथी बृजेश सहित छह लोगों की गिरफ्तारी की खबर लगी तो वह फरार हो गया।
अब उसका फोन भी बंद जा रहा है। अब पुलिस अन्य माध्यम से उसकी तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस बृजेश व उसके अन्य साथियों के बैंक खातों की भी डिटेल निकाली जा रही है।
पुलिस को बृजेश के पास से एक आधार कार्ड और तीन पैन कार्ड मिले थे, जिसमें सभी पर उसका और उसके पिता का नाम राकेश लिखा है लेकिन सभी में फोटो अलग-अलग लगे हैं। इन्हीं फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड से वह चैटिंग एप से जुड़ता था।
पुलिस ने बृजेश के अलावा उसके भाई हरीश सिंह, समेर, आकाश, विपुल कुमार और पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस की जांच में पांच खातों में दो वर्ष में 25 करोड़ रुपयों का लेनदेन का पता चला था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।