विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में जानलेवा मांझे पर बड़ा एक्शन: पुलिस की छापेमारी में 9 गिरफ्तार, कांच और केमिकल का घोल बरामद

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:26 PM (GMT+05:30)

बरेली पुलिस ने जानलेवा मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में कांच ...और पढ़ें

HighLights

  1. मांझे से लगातार लोगों के घायल होने की बड़ी घटनाएं तो पुलिस ने तेज की कार्रवाई

  2. मांझा बनाने के लिए आरोपित करते थे कांच व अन्य खतरनाक चीजों का इस्तेमाल

जागरण संवाददाता, बरेली। मांझे से लगातार लोगों के घायल होने के बाद अब पुलिस ने मांझा बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। किला थाने में प्रतिबंधित मांझा बनाने वाले लोगों के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 15 चरखी प्रतिबंधित मांझा, सफेद पाउडर, कांच का घोल आदि बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए उसे बनाकर बेचते हैं। उन्होंने भविष्य में दोबारा मांझा बनाने को बना किया है। पिछले कुछ महीनों में मांझे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए।

उनकी जान जाने की भी नौबत आ गई। घटना के बाद पुलिस ने तमाम स्थानों पर छापेमारी की मगर कुछ भी बरामद नहीं हो सका। तब से पुलिस प्रतिबंधित मांझा बनाने वालों के विरुद्ध लगातार निगरानी कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, तीन सितंबर को मुखबिर ने प्रतिबंधित मांझा बनाए जाने की सूचना दी। सूचना के आधार पर किला पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की जहां लोग प्रतिबंधित मांझा तैयार करते हुए मिले। मौके से पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

उनके पास से पुलिस ने कांच मिश्रित घोल, सफेद पाउडर, काला पाउडर, 15 चरखी प्रतिबंधित मांझा आदि बरामद किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे चोरी-छिपे कांच लेपित घोल, सफेद पाउडर और काले पाउडर आदि का इस्तेमाल कर प्रतिबंधित मांझा तैयार करते थे।

इसके बाद उसे बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने सभी का मुचलका पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया है। यदि वह दोबारा से मांझा तैयार करते मिले तो आरोपितों से मुचलके की धनराशि को वसूल किया जाएगा। पुलिस का कहना हैं कि इन मांझे से न सिर्फ लोगों को खतरा है बल्कि पशु और पक्षी भी घायल होते हैं।

इन आरोपितों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने स्वालेनगर निवासी मो. नवाज, जखीरा निवासी मो. कासिम खान, बाकरगंज निवासी मो. वसीम, बाकरगंज खड्ड निवासी मो. रशीद, पपीते वाली गली निवासी सलीम, इमामबाड़ा निवासी जाहिद, पीली कोठी निवासी दिलशाद, स्वालेनगर निवासी उस्मान और मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- अब 'नाथ गंगा' कहलाएगी बरेली की नकटिया नदी; पुनर्जीवन के लिए बना 3-स्टेप एक्शन प्लान