'पावर कपल' का विंटेज अवतार! IPS अंशिका वर्मा और SP केके बिश्नोई की 80s स्टाइल फोटो पर फिदा हुए लोग
इंटरनेट मीडिया पर 80 के दशक की रेट्रो थीम जबरदस्त ट्रेंड कर रही है, जिसमें युवा और अधिकारी अपनी तस्वीरें ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर वायरल आईपीएस अंशिका वर्मा और एसएसपी अनुराग आर्या की फोटो
HighLights
आईपीएस अंशिका वर्मा के पोस्ट को महज 11 घंटे में मिले करीब 86 हजार लाइक
हिमांशु अग्निहोत्री, बरेली। इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक (80s) की रेट्रो थीम जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। युवा, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी इस ट्रेंड में अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। बरेली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एआई से तैयार रेट्रो तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सबसे पहले शहर के एसएसपी अनुराग आर्य का 80s अंदाज वाला पोस्टर उनके एक समर्थक ने तैयार कर साझा किया। पुरानी फिल्मों जैसी स्टाइल, क्लासिक हेयरस्टाइल और विंटेज लुक वाली इस तस्वीर को एसएसपी अनुराग आर्य ने अपनी प्रोफाइल पर भी शेयर किया।
इसके बाद यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। वहीं, महापौर डाॅ. उमेश गौतम ने भी दो घंटे पहले कार के साथ अपना फोटो साझा किया है, जिसमें लोग अलग अलग कमेंट कर रहे हैं।
चर्चा में पावर कपल
सबसे ज्यादा लोकप्रियता एसपी साउथ अंशिका वर्मा और उनके पति एसपी बिजनौर केके बिश्नोई की तस्वीरों को मिल रही है। एक फोटो में दोनों 80 के दशक की स्टाइलिश कार में बैठे नजर आते हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में अलग-अलग रेट्रो अवतार दिखाई देते हैं।
इन तस्वीरों को महज 11 घंटे में करीब 86 हजार लाइक मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग दोनों को 'पावर कपल', 'सुपर स्टाइलिश' और '80s सुपरस्टार' जैसे नामों से संबोधित कर रहे हैं। हरियाणवी रैपर फाजिलपुरिया ने भी प्रतिक्रिया देते हुए केके बिश्नोई को 'सुपरस्टार' बताया।
