विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली का सौ फुटा तिराहा अब कहलाएगा ‘शिव नाद चौक’: भव्य त्रिशूल-डमरू और 100 फीट की दीवार से बदलेगा स्वरूप

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:18 PM (IST)

बरेली में सौफुटा तिराहे का नाम बदलकर 'शिव नाद चौक' किया जाएगा, जहां भव्य त्रिशूल-डमरू और 100 फीट की दीवार ...और पढ़ें

शिवनाद चौक और फोकस वॉल का प्रस्तावित डिजाइन

शिवनाद चौक और फोकस वॉल का प्रस्तावित डिजाइन

HighLights

  1. यातायात होगा सुगम, आकर्षक प्रकाश व पुष्पीय लैंडस्केपिंग से बदलेगा तिराहे का स्वरूप

  2. पीलीभीत बाइपास रोड के चौड़ीकरण को तकनीकी आकलन कर रहा बीडीए

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने को स्वीकृत नाथ कारिडोर परियोजना से मंदिरों के कायाकल्प के बीच अब चौराहों-तिराहों के नव स्वरुप देने की योजना पर काम आरंभ हो गया है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने पीलीभीत बाइपास रोड स्थित सौफुटा तिराहे के कायाकल्प करने का निर्णय लिया है।

तिराहे को भव्य-दिव्य स्वरुप देने के साथ डमरु-त्रिशूल स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए बेहतर यातायात, स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण, धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ जोड़कर शहर की नई पहचान प्रदर्शित करने की बात कही जा रही है।

C-500-1-BRL1087-536740 (1)

यातायात सुगम होने के साथ शहर व दूसरे शहर से आने वाले लोगों को शहर की बदलती तस्वीर दिखने और नाथ परंपरा से अवगत कराना कहा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार चौक एवं आसपास के क्षेत्र में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, हरित पट्टियां, फूलों एवं मौसमी पुष्पों की सजावट, सजावटी पौधों और सुव्यवस्थित लैंडस्केपिंग की जाएगी।

इससे शिव नाद चौक दिन में हरित-पुष्पीय सौंदर्य और रात्रि में आकर्षक प्रकाश से नाथ कारिडोर की विशिष्ट पहचान बनेगा। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि वर्तमान में सौफुटा तिराहे पर यातायात का दबाव रहने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनती है।

WhatsApp Image 2026-09-09 at 6.46.15 PM

प्रस्तावित विकास में यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित करने के साथ चौराहे का समग्र सुंदरीकरण किया जाएगा। तिराहा नाथ कारिडोर का एक महत्वपूर्ण मिलन-बिंदु है। एक ओर आदिनाथ चौक और दूसरी ओर त्रिलोकी चौक से आने वाले मार्ग यहां मिलते हैं।

इसी सांस्कृतिक भाव को केंद्र में रखते हुए चौक की केंद्रीय रोटरी पर त्रिशूल और डमरू की भव्य संयुक्त कलाकृति विकसित की जाएगी, जो नाथ परंपरा और भगवान शिव के नाद को प्रतीकात्मक रूप से अभिव्यक्त करेगी।

बताया कि सेटेलाइट क्षेत्र से इज्जत नगर बैरियर चौकी तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं यातायात सुधार की भी योजना है। बीडीए ने इसका विस्तृत सर्वेक्षण एवं तकनीकी परीक्षण कराया है और प्रस्तावित विकास कार्यों का तकनीकी आकलन किया जा रहा है।

सौफुट की दीवार पर दिखेगी शहर की बदलती तस्वीर

शिव नाद चौक पर सौ फीट लंबी दीवार भी विकसित की जाएगी। इस पर बीडीए की प्रमुख परियोजनाओं- सप्त नाथ ईको सिटी, ग्रेटर बरेली योजना, रामगंगा नगर योजना, जटायु पार्क, कैनाल फ्रंट समेत अन्य महत्वपूर्ण विकास एवं पर्यटन योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

बरेली हवाई अड्डे की ओर आने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों और शहरवासियों को नाथ कारिडोर से गुजरते हुए शहर की भव्यता, दिव्यता और विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें- बरेली में फिर पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू! 4 नए मरीज सामने आते ही अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, अब जिला अस्पताल में होगी मुफ्त जांच