विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News: बरेली में शाकाहारी डाक्‍टर को वेटर मोहम्‍मद आजम ने प‍िलाया मांसाहारी सूप, वीडियो वायरल

By Ravi MishraEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2022 02:06 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 03:56 PM (IST)

Bareilly Waiter Give Non Vegetarian Soup To Vegetarian Doctor बरेली के हाेटल में परिवार व रिश्तेदारों सहित भोजन करने पहुंचे ...और पढ़ें

Bareilly News: बरेली में शाकाहारी डाक्‍टर को वेटर मोहम्‍मद आजम ने प‍िलाया मांसाहारी सूप, वीडियो वायरल
Bareilly News: बरेली में शाकाहारी डाक्‍टर को वेटर मोहम्‍मद आजम ने प‍िलाया मांसाहारी सूप, वीडियो वायरल

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Waiter Give Non Vegetarian Soup To Vegetarian Doctor : बरेली के एक अस्पताल के शाकाहारी डॉक्टर (Doctor) को होटल के वेटर द्वारा मांसाहारी सूप पिलाने का मामला सामने आया है। मामला बरेली के एक होटल का हैं, जहां डाक्टर अपने परिवार व कुछ रिश्तेदारों के साथ भोजन करने गए थे।

इस दौरान डाॅक्टर ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद उन्होंने मामले का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया (Internet Media) पर वायरल कर दिया। इस मामले में होटल प्रबंधन ने वेटर को हटा दिया हैं।

स्वर्ण टॉवर होटल में डाॅक्टर ने आर्डर किया था Soup

मामला बरेली के स्वर्ण टॉवर होटल का है। दरअसल यहां एपेक्स अस्पताल के डॉक्टर मयंक रस्तोगी बुधवार की रात अपने परिवार और कुछ रिश्तेदारों के साथ भोजन करने आए थे। यहां आने के बाद उन्होंने सूप आर्डर किया। आर्डर देने के कुछ देर बाद हाेटल का वेटर उनके पास सूप लेकर पहुंचा। उसने सभी को सूप सर्व कर दिया।

वेटर माेहम्मद आजम ने सर्व किया नान वेजिटेरियन सूप

जिसके बाद सभी ने सूप को सिप किया। सिप करने के दौरान उन्होंने सूप के स्वाद में कुछ अंतर महसूस किया। जिस पर उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने तुरंत वेटर को बुलाया और उससे सूप के नान वेजिटेरियन होने की बात पूछी। जिस पर वेटर माेहम्मद आजम ने सूप के नान वेजिटेरियन होने की बात स्वीकारी।

डाॅक्टर ने किया हंगामा, वीडियाे बनाकर किया साझा 

उसने बताया क‍ि भूलवश कुछ अन्‍य आर्डर के साथ उन्‍हें भी यही सूप दे द‍िया। इस पर डॉक्टर ने काफी देर हंगामा किया।जिसके बाद मयंक ने इस‍का वीड‍ियो बनाया और उसे साझा क‍िया। हालांकि, उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। हंगामा करने के बाद होटल प्रबंधन ने वेटर को हटा द‍िया है।