Move to Jagran APP

Bareilly News : बरेली के 129 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद, 2503 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Paddy Procurment in Bareilly बरेली में धान खरीद के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तौल शुरू करा दी जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर कांटा बैनर पंखा बोरा समेत अन्य संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Ravi MishraPublished: Fri, 30 Sep 2022 06:49 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 06:49 AM (IST)
Bareilly News : बरेली के 129 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद, 2503 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Bareilly News : बरेली के 129 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद, 2503 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

बरेली, जागरण संवाददाता। Paddy Procurment in Bareilly : बरेली में धान खरीद के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तौल शुरू करा दी जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर कांटा, बैनर, पंखा, बोरा समेत अन्य संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस वर्ष किसानों को कामन धान के लिए 2040 रुपये में ग्रेड एक धान के लिए 2060 रुपये में क्विंटल का रेट मिलेगा।

loksabha election banner

किसानों को किसी भी प्रकार की दिककत न हो इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कंट्रोल रूप को भी तैयार कर दिया गया है, जहां से सुबह नौ से शाम छह बजे तक उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी।

जिलाधिकारी शिवाकांत द्धिवेदी ने गुरुवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीद की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी के बाद केंद्रों पर किसानों को दिक्कत न हो इसके विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

कहा कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की भीड़ अधिक होने पर वेटिंग रजिस्टर में नाम दर्ज कर टोकन दिया जाए। किसी भी हाल में धान नहीं भीगे और स्थान भी बनी रहे इसके लिए राइसमिल को जानकारी दे दी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बीते वर्ष से 100 रुपये अधिक मिलेगा रेट

जिला विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बीते वर्ष किसानों से 1 लाख 82 हजार 974 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 940 रुपये प्रति क्विंटल का रेट शासन ने तय किया था, इस वर्ष प्रति क्विंटल 100 रुपये बढ़ाया गया है।

यह हैं क्रय केंद्र

खाद्य विभाग के 31, पीसीएफ के 24, यूपीएसएस 43, पीसीएयू 30 एवं भा. खाद्य निगम द्वारा एक क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

कंट्रोल रूम में सुबह नौ से शाम छह बजे तक दर्ज करा सकते हैं शिकायतें

0581-2427342, 0581-2427115 के साथ 8267917423 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

गन्ना के साथ मटर, सरसों और धनिया की कर सकते हैं खेती

गुरुवार को इफको ग्राम डबोरा किसान दिवस एवं जैव उर्वरक अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आइवीआरआइ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रंजीत सिंह ने उद्यानिकी फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गन्ना की सह फसली के लिए मटर, धनिया, सरसों उगाने का मंत्र दिया।

इफको एमसी हरीश गंगवार ने धान में समसामयिक फसल सुरक्षा एवं गेहूं बुवाई के समय प्रयोग किए जाने वाले खरपतवार नासी के प्रयोग की जानकारी दी। इफको बरेली क्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार ने नैनो यूरिया के प्रयोगविधि के साथ जैविक खेती के लिए एनपीके तरल जैव उर्वरक सागरिका की जानकारी दी। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में विजेता कृषकों को सम्मानित किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.