विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में पति-पत्नी के झगड़े में इस बार वो नही हुआ, जो हर बार होता था, पढ़िए आगे क्या हुआ

By Ravi MishraEdited By:
Published: Wed, 06 Jul 2022 01:48 PM (IST)

Bareilly News यूं तो पति पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते है। रूठना व मनाना भी लगा रहता ...और पढ़ें

बरेली में पति-पत्नी के झगड़े में इस बार वो नही हुआ, जो हर बार होता था, पढ़िए आगे क्या हुआ
बरेली में पति-पत्नी के झगड़े में इस बार वो नही हुआ, जो हर बार होता था, पढ़िए आगे क्या हुआ

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly News : यूं तो पति पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते है। रूठना व मनाना भी लगा रहता है। लेकिन इस बार झगड़े के बाद पत्नी मायके गई तो वापस नहीं आई। हर बार की तरह पति मनाने भी पहुंचा।वापस घर लाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं मानी।

पति के असफल रहने के बाद बहन ने भी भाई की मदद की कोशिश की। भाभी को मनाने की कोशिश की। इस बार गुस्सा अधिक था। बहन की कोशिश भी फेल हो गई। फिर क्या था पति ने आत्मघाती कदम उठाते हुए मौत को गले लगा लिया। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

विवाद बढ़ा ताे घर वापस नहीं आई पत्नी 

मामला सुभाष नगर की नेकपुर गल्ला मंडी का है। यहां रहने वाले सचिन हलवाई का काम करते हैं। उनकी बहन पिंकी ने बताया कि 14 वर्ष पूर्व भाई सचिन की रेती किला की रहने वाली विक्की के साथ शादी हुई थी। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। झगड़े के बाद विक्की मायके चली जाती थी लेकिन हर बार वह वापस आ जाती थीं। अबकी बार वह वापस नहीं आई। विवाद बढ़ गया था।

मुरादाबाद से भाभी को मनाने आई थी पिंकी

लिहाजा भाभी को मनाने के लिए सचिन की बहन पिंकी मुरादाबाद से आयीं।विक्की के घर गईं। घर चलने की बात कही। फिर भी बात नहीं मानी। जिसके बाद सचिन ने जहर खा लिया। पिंकी वापस घर पहुंची तो सचिन उसे गंभीर हालत में मिले। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। लेकिन निजी अस्पताल में सचिन ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद किला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।