यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bareilly News : दिल्ली-बरेली नेशनल हाइवे पर ढाबे संचालक की धारदार हथियार से वारकर हत्या, फैली सनसनी
Murder in Bareilly दिल्ली बरेली नेशनल हाइवे पर ढाबा संचालक की हत्या से लोगाें में दहशत फैल गई। लोगों का ...और पढ़ें

बरेली, जेएनएन। Murder in Bareilly : यूपी के बरेली के पश्चिमी गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली बरेली नेशनल हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने ढाबे संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गए। हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो मामले में जल्द ही हत्यारों के गिरफ्तार होने की संभावना है। घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है।
बरेली के पश्चिमी फतेहगंज में रहने वाला सेवाराम टियूलिया अंडर पास के पास ढाबा चलाता था। उसकी अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी।हत्यारों ने सेवाराम का गला रेता। इसके साथ ही उसके शरीर पर कई जगह वार किए।जिसके बाद उसका शव राहगीरों को सोमवार सुबह दिल्ली बरेली नेशनल हाइवे पर स्थित ढाबे पर पड़ा दिखाई दिया।जिससे लोगों में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने घटना की सूचना सीबीगंज पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही सीबीगंज पुुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर घटना की जानकारी फतेहगंज पश्चिमी पुलिस काे हुई तो वह भी घटना स्थल पहुंच गई।
मौके पर पहुंचा डाग स्कवाएड
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने घटना स्थल पर डाग स्कवाएड सहित फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। जिसके बाद डाग स्कवाएड ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।इसके साथ ही टीम ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य उठाए। मामले मेें पुलिस अफसरों ने भी परिजनों से घटना के बारे में बातचीत की, और स्वयं भी घटना स्थल का मुआयना किया।
सीओ बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे हत्यारे
इस मामले सीओ आशीष सिंह ने बताया कि घटना स्थल से कुछ साक्ष्य मिले है। मामले में जल्द ही हत्यारों केे पकड़े जाने की संभावना है। कार्रवाई चल रही है। परिणाम भी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।
