Move to Jagran APP

Bareilly News: भारी पुलिस फोर्स के साथ शुरू हुआ कुतुबखाना पुल का निर्माण, बाजार में चली JCB

Bareilly Qutubkhana Bridge News बरेली में कुतुबखाना पुल के निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया। बुधवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता अर्धसैनिक बल और पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जहां पिलर निर्माण के लिए उनकी मौजूदगी में जेसीबी ने खुदाई शुरू की।

By JagranEdited By: Ravi MishraPublished: Wed, 28 Sep 2022 01:58 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 01:58 PM (IST)
Bareilly News: भारी पुलिस फोर्स के साथ शुरू हुआ कुतुबखाना पुल का निर्माण, बाजार में चली JCB
Bareilly News: भारी पुलिस फोर्स के साथ शुरू हुआ कुतुबखाना पुल का निर्माण, बाजार में चली JCB

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Qutubkhana Bridge News : बरेली में कुतुबखाना पुल के निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया। बुधवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता अर्धसैनिक बल और पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जहां पिलर निर्माण के लिए उनकी मौजूदगी में जेसीबी ने खुदाई शुरू की।

loksabha election banner

सेतु निगम ने पुल का निर्माण शुरू कर दिया हैं। हांलाकि विरोध कर रहे व्यापारी प्रशासन के तेवर देख शांत हैं। वहीं अफसरों का कहना है कि व्यापारी पुल निर्माण की जरूरत समझ गए हैं।

पुल निर्माण शुरू, नगर निगम हटाएगा अतिक्रमण

बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बन रहे कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण में सड़क पर 10 फीट तक बढ़ा अतिक्रमण बाधा बन रहा है। नगर निगम और तहसील प्रशासन के संयुक्त रुप से किए सर्वे में बात सामने आई है। नगर निगम के मुख्य अभियंता के अनुसार अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत 105 करोड़ रूपये की लागत से कोतवाली से कोहाड़ापीर तक बन रहे कुतुबखाना पुल के विरूद्ध व्यापारियों ने बगावती सुर अपनाए हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार पुल निर्माण से उनके व्यवसाय प्रभावित होंगे।

वहीं अब नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे में कोतवाली से पंजाबी मार्केट, गोल मार्केट और जिला अस्पताल रोड पर 10 फीट तक अतिक्रमण बढ़ा मिला है। सड़क तक फैला अतिक्रमण पुल निर्माण में बाधा बन सकता है। अब नगर निगम प्रशासन शीघ्र ही अतिक्रमण को हटाने के लिए रुपरेखा तैयार कर रहा है।

अतिक्रमण की वजह से लेट हो रहा प्रोजेक्टनगर निगम के मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली से कुतुबखाना तक बनने वाले ओवरब्रिज की राह में पंजाबी मार्केट व गोल मार्केट और जिला अस्पताल रोड पर कुछ स्थानों पर दस फीट तक अतिक्रमण बढ़ने की वजह से प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया जा सका है।

ओवरब्रिज के पिलर और अन्य तकनीकी कार्य के लिए सेतु निगम और कार्यदायी संस्था के विशेषज्ञ पूरी तरह तैयार हैं।  व्यापारियों को पुल निर्माण से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा, इसके लिए विशेषज्ञ नई तकनीक से सात माह के अंदर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर देंगे।

व्यापारी कुलदीप मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, उमंग बात्रा, दीपक अग्रवाल ने बताया 24 सितंबर को सांसद संतोष गंगवार के घर पर व्यापारियों के साथ हुई वार्ता के बाद दो अक्टूबर तक भाजपा महानगर अध्यक्ष के सर्वे करने तक किसी भी तरह का कार्य नहीं करने की बात की गई थी।

26 सितंबर को ही कुछ कर्मचारी नापजोख करने पहुंच गए। व्यापारियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष के सर्वे रिपोर्ट और अगली मीटिंग तक कार्य नहीं कराने की मांग की।

श्यामगंज की तरह कुतुबखाना ओवरब्रिज बनने से यहां के लोगों को फायदा होगा। इसको लेकर व्यापारी भाईयों से वार्ता चल रही है। उन्हें किसी भी तरह से दिक्कत न हो इसके लिए विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक से पुल का डिजाइन तैयार किया है। शीघ्र ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होगा।निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त

-नगर निगम और तहसील प्रशासन की सयुंक्त रुप से की गई सर्वे में कुछ स्थानों पर 10-10 फीट तक अतिक्रमण पाया गया है। इसको हटवाने को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। कुतुबखाना ओवरब्रिज से व्यापारियों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं होगा।भूपेश कुमार सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.