विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News : बरेली की ब्यूटी पार्लर संचालिका से आगरा में दुष्कर्म, बिहार में बनाया बंधक, छह पर प्राथमिकी

By Jagran NewsEdited By: Ravi Mishra
Published: Sat, 26 Nov 2022 09:46 AM (IST)

Bareilly Gang Misdeed News बरेली की ब्यूटी पार्लर संचालिका से आगरा में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पीड़िता ...और पढ़ें

Bareilly News : बरेली की ब्यूटी पार्लर संचालिका से आगरा में दुष्कर्म, बिहार में बनाया बंधक, छह पर प्राथमिकी
Bareilly News : बरेली की ब्यूटी पार्लर संचालिका से आगरा में दुष्कर्म, बिहार में बनाया बंधक, छह पर प्राथमिकी

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Gang Misdeed News: बरेली की ब्यूटी पार्लर संचालिका से तीन आरोपितों द्वारा बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Molestation) करने का मामला सामने आया हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ जहां आरोपितों ने उसे बिहार ले जाकर बंधक बनाया, वहीं उसके साथ आगरा में दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया हैं। इसके साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया हैं।

तीन महिलाओं सहित छह पर लिखाई प्राथमिकी

मामला शाही थाना क्षेत्र का हैं। यहां रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर प्राथमिकी लिखाई हैं।ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पार्लर पर तीन महिलाएं आती थी।धीरे-धीरे तीनों महिलाओं ने उससे मित्रता कर ली और उसके घर पर आना जाना शुरू कर दिया।

पीडिता बाेली- महिलाओं ने बनाया अश्लील वीडियो

आरोप है कि एक दिन एक महिला ने उसे अपने घर बुलाया और भाई के साथ कमरे में बंद कर दिया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही तीनों महिलाओं ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है आरोपित अश्लील वीडियो दिखा कर उसको ब्लैकमेल करने लगी।

बाेली- आराेपिताें ने बिहार ले जाकर बनाया बंधक

एक दिन आरोपितों ने उससे स्वजन द्वारा उसकी शादी के लिए बनवाए गए जेवर व डेढ़ लाख रुपये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर मंगवा लिए। जिसके बाद अगस्त 2021 में उसे नशा सुंघा कर एक कार से वह बिहार के किशनगंज ले गए। जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया।

आगरा ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच शुरू  

इसके बाद आरोपित उसे आगरा ले गए जहां दो और आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।एक दिन मौका पाकर वहां से भाग कर अपने घर आ गई। स्वजन को पूरी बात बताई।एसओ शाही श्याम सिंह यादव ने बताया कि आरोपित अकलीम, गजाला, तरन्नुम, विशाल, शादाल व शाहीन के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता ने लगाया मतांतरण का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उस पर मतांतरण कर शादी करने का दबाव बनाया।जब उसने आरोपितों की बात नहीं मानी तो उसकी हत्या की योजना बनाने लगे।पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उसके जेवर व डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए है।