बरेली में हादसा: नकटिया नदी पार करते वक्त बाइक समेत बहा युवक, मना करने पर भी नहीं माना दोस्त
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एक युवक नकटिया नदी पार करते समय बाइक समेत बह गया। दोस्तों के मना करने ...और पढ़ें

नकटिया नदी में युवक की तलाश करते गोताखोर
HighLights
गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी पुलिस
जागरण संवाददाता, बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के पहाड़गंज गांव के पास शनिवार को एक युवक नकटिया नदी में बाइक सहित गिर गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
रिठौरा निवासी रवि मिश्रा (22) अपने साथी सैटेलाइट निवासी पंकज शर्मा (27) और सुरेश शर्मा नगर निवासी मंतोष मिश्रा (27) के साथ बाइक से पहाड़गंज की ओर से महानगर की तरफ जा रहे थे।

नकटिया नदी में पैदल निकलने के लिए खंभे लगाए गए हैं लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने से खंभे पानी में डूब गए हैं और दिखाई नहीं दे रहे हैं। रवि बाइक लेकर इन्हीं खंभों के सहारे नदी पार करने का प्रयास करने लगा।
साथ मौजूद मंतोष ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन रवि बाइक लेकर आगे बढ़ गया। इसी दौरान बाइक फिसल गई और रवि बाइक समेत नदी में डूब गया। उसके दोनों साथी किनारे पर रह गए।
इज्जतनगर थाना प्रभारी और अहलादपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके और गोताखोरों को बुलाकर युवक के बचाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि बचाव दल को बुलाया गया है। दो युवक बच गए हैं, नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
