Bareilly Nagar Nigam : टैक्स नहीं देने पर 60 दुकानें सील, 29 लाख वसूली
Bareilly Nagar Nigam नगर निगम ने सोमवार को टैक्स बकाएदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम तड़के ही रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित अनेजा मार्केट की 60 दुकानें सील कर आई। वहां से करीब 29 लाख रुपये टैक्स भी वसूला गया।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Nagar Nigam: नगर निगम ने सोमवार को टैक्स बकाएदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम तड़के ही रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित अनेजा मार्केट की 60 दुकानें सील कर आई। वहां से करीब 29 लाख रुपये टैक्स भी वसूला गया। अन्य स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। नाराज दुकानदारों ने नगर निगम पहुंचकर हंगामा किया।
चार टीमों ने चलाया बकाया वसूली अभियान
सोमवार को भी निगम की चार टीमों ने बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। एक टीम ने रोडवेज के पास अनेजा मार्केट की 60 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी। दुकानदारों ने नगर निगम पहुंचकर दुकान खुलने से पहले ही सील लगाने पर नाराजगी जताई।
सात दुकानदारों ने कार्यालय में किया टैक्स जमा
सात दुकानदारों ने कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना के कार्यालय में टैक्स जमा करा दिया। तब उनकी दुकानों को खोल दिया गया। तीन लाख का बकाया होने पर गली नवाबान की सईद मार्केट को सील किया गया। सिविल लाइंस स्थित टायर दुकान पर छह लाख, शाहदाना में मार्केट पर 2.96 लाख बकाया होने पर सीलिंग की गई। उनमें से दो लाख जमा करा दिया गया।
प्लास्टिक और गत्ता फैक्ट्री को किया सील
परसाखेड़ा स्थित आरा मशीन पर 8.92 लाख का टैक्स बकाया चल रहा था। वहां से पांच लाख का टैक्स मिला। प्लास्टिक फैक्ट्री पर आठ लाख व गत्ता फैक्ट्री पर पांच लाख टैक्स बकाया होने पर उन्हें सील किया गया।