'हादसा हुआ तो हम जिम्मेदार...' 381 mm बारिश के बाद बरेली में जर्जर मकानों पर बवाल, बैरंग लौटी निगम टीम
बरेली के बिहारीपुर सिविल लाइंस में जर्जर भवनों को ध्वस्त करने पहुंची नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध ...और पढ़ें

नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते स्थानीय लोग और मकान में पड़ी दरार
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के बिहारीपुर सिविल लाइंस में जर्जर भवनों को ध्वस्त करने पहुंची नगर नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। निगम के निर्माण विभाग ने भवनों के गिरने से जनहानि की आशंका जताते हुए कार्रवाई में सहयोग मांगा।
इस दौरान तीन जर्जर भवनों में दो भवनों के स्वामी में शपथ पत्र देकर स्वयं से भवन गिराने की बात कहीं वहीं एक भवन स्वामी ने अधिवक्ताओं से विमर्श के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कहते हुए निगम टीम का विरोध किया।
-1789115053840.webp)
उल्लेखनीय है कि रविवार को शहर में हुई रिकार्डतोड़ 381 एमएम वर्षा से शहरी क्षेत्र में 145 से अधिक जर्जर भवनों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी कर स्वयं से भवनों को ध्वस्त करने को कहा गया।
शुक्रवार को बिहारीपुर सिविल लाइंस क्षेत्र के बाल विद्यालय वाली गली में तीन भवनों के फाउंडेशन खिसकने और दीवारों में दरार आने के बाद निगम के निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश शाक्य की अगुवाई में भवनों को गिराने पहुंची थी। टीम ने दो भवन स्वामी से शपथ पत्र लेकर हादसे से जनहानि पर भवन स्वामी के जिम्मेदार होने की बात कही।
