विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में सुबह-सुबह वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से कुंडल छीने, कान फाड़कर भागे बदमाश

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:11 PM (IST)

कैंट थाना क्षेत्र में मार्निंग वाक पर निकली एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल छीन लिए, जिससे उनके ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

जागरण संवाददाता, बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में मार्निंग वाक पर निकली महिला के बाइक सवार कुछ बदमाशों ने कुंडल छीन लिए। जब तक वह चीखी चिल्लाई तब तक बदमाश फरार हो गए। मामले में कैंट थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिक की लिखी गई है। इस छिनैती में महिला के कानों में भी चोट लगी है।

सद्भावना कालोनी निवासी श्यामा देवी ने पुलिस को बताया कि वह 22 अगस्त की सुबह करीब 5:25 बजे मार्निंग वाक के लिए घर से निकली थीं। सुबह का समय होने के कारण सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी।

वह साईं बारात घर के पास पहुंची तभी पीछे से बाइक सवार कुछ बदमाश आए और बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींच लिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं सकीं।

कुंडल खींचने के दौरान उनके कान में गहरी चोट लग गई और खून निकलने लगा। घटना के बाद बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई और रामगंगा की ओर भाग निकले। मामले में महिला ने अब प्राथमिकी लिखाई है।

यह भी पढ़ें- DU एडमिशन फर्जीवाड़ा: बरेली और बदायूं के बाद सिद्धार्थनगर से भी जुड़े तार, 16 फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बरामद