विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की रंगदारी मामले में मोहनपुर का प्रशासक जाकिर गिरफ्तार, स्मैक तस्कर से जुड़ा कनेक्शन

Published: Wed, 30 Sep 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

बरेली में मोहनपुर के प्रधान जाकिर हुसैन को 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

पुलिस हिरासत में प्रशासक जाकिर।

पुलिस हिरासत में प्रशासक जाकिर।

जागरण संवाददाता, बरेली। कैंट क्षेत्र के मोहनपुर के ग्राम प्रधान जाकिर हुसैन को पुलिस ने 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया है। जाकिर के विरुद्ध रंगदारी मांगने, मारपीट, धमकी देने और तमंचे से फायर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

मोहनपुर निवासी वाजिद हुसैन ने एसएसपी से शिकायत की थी कि स्मैक तस्कर उस्मान के दामाद जाकिर हुसैन, उसके भाई आसिफ हुसैन और आमिर हुसैन ने उसकी पैतृक संपत्ति, खेती, जिम और आइस फैक्ट्री पर कब्जा कर रखा है।

घर में रहने के एवज में तीनों पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। 22 अगस्त को आसिफ ने फोन कर उसे बुलाया था, वहां जाकिर तमंचा लेकर बैठा था, जाकिर ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की और तमंचे से फायर किया, लेकिन गोली नहीं लगी।

इसके बाद 10 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि 27 अगस्त को जाकिर, आसिफ और आमिर लाठी-डंडे और तमंचे लेकर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान जाकिर ने उसकी पत्नी असमा के कान पर घूंसा मार दिया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई। पुलिस ने मंगलवार रात जाकिर को हिरासत में लिया और बुधवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

यह भी पढ़ें- बरेली में नकाटिया नदी को बचाने मैदान में उतरी सेना; जवानों के श्रमदान से तैयार होगा 11 हजार पौधों का 'ग्रीन कॉरिडोर'