बरेली में खौफनाक हादसा: बंदरों के झुंड ने दौड़ाया, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत; परिवार में मातम
बरेली के भौआपुर गांव में बंदरों को भगाते समय एक व्यक्ति छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

मृतक धर्मपाल की फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, बरेली। बंदरों और कुत्ते के हमले रुक नहीं रहे हैं। कैंट क्षेत्र के भौआपुर गांव में सोमवार शाम छत पर बंदर भगाने गए युवक की छत से गिरकर मौत हो गई।
मृतक के बेटे सुभाष ने बताया कि सोमवार शाम घर में बंदरों का झुंड घुस आया था। बंदरों को भगाने के लिए उनके पिता धर्मपाल छत पर गए थे। इसी दौरान बंदरों ने उन्हें दौड़ा दिया। बचने की कोशिश में वह छत से नीचे गिर गए।
हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। धर्मपाल के परिवार में पत्नी कमला देवी और चार बच्चे हैं।
