'पत्नी को कार में बैठा दो, 10 हजार दूंगा'... बरेली में कार सवार शोएब की शर्मनाक करतूत, विरोध पर दंपती से अभद्रता
बरेली में 100 फुटा रोड पर एक कार सवार युवक ने बाइक सवार दंपती को रोककर महिला को 10 हजार ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, बरेली। 100 फुटा रोड पर कार सवार युवक ने बाइक सवार दंपती को रोक कर बदतमीजी कर महिला को 10 हजार रुपये लेकर कार में बैठाने की बात कही। दंपती ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यूपी 112 पर सूचना देकर राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़वा दिया। महिला की शिकायत पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
संजयनगर निवासी महिला के मुताबिक, 29 सितंबर की सुबह वह अपने पति और चार वर्षीय बेटी के साथ बाइक से बच्चे की दवाई लेने जा रही थीं। इसी दौरान 100 फुटा रोड पर पीछे से एक कार सवार युवक लगातार हार्न बजाने लगा।
बाइक के पास कार लगाकर जबरन रुकवाया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उनके पति से पूछा कि ‘कितने रुपये लोगे?’ पति ने बताया कि वह परिवार के साथ हैं और उससे क्या काम है।
आरोप है कि युवक ने इसके बाद महिला को 10 हजार रुपये में कार में बैठाने की बात कही। महिला और उसके पति ने विरोध किया और बाइक आगे बढ़ा दी। इससे युवक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।
उसने पैसे लेने की बात दोहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान उन्होंने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला और उसके पति ने राहगीरों की मदद से कार सवार युवक को पकड़वा दिया।
पुलिस उसे थाने ले गई। महिला ने आरोपी की पहचान शोएब के रूप में करते हुए इज्जतनगर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: PVR में 3 साल की बच्ची से छीने बिस्कुट-कुरकुरे, DM ने ठोका ₹2,000 का जुर्माना
