विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: बरेली के चांद ने मुरादाबाद की युवती से किया दुष्कर्म, फिर बोला मुस्लिम बन जाओ कर लूंगा शादी

By Ravi MishraEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2022 09:27 AM (IST)

Bareilly Love Jihad News बरेली का चांद मुरादाबाद की युवती के लिए विशाल बन गया। जिसके बाद उसे फंसाकर उसके ...और पढ़ें

बरेली के चांद ने विशाल बनकर मुरादाबाद की युवती से किया दुष्कर्म, फिर बोला मुस्लिम बन जाओ कर लूंगा शादी
बरेली के चांद ने विशाल बनकर मुरादाबाद की युवती से किया दुष्कर्म, फिर बोला मुस्लिम बन जाओ कर लूंगा शादी

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Love Jihad : बरेली में मुस्लिम युवक चांद ने विशाल बन मुरादाबाद की युवती (Moradabad Girl) को फंसाया। आरोप है नज़दीकियां बढ़ाकर आरोपित ने युवती के साथ कई बार संबंध बनाएं। फिर बार-बार मिलने का दबाव बनाने लगा। बरेली लाकर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म (Molestation) किया। फिर उसने युवती को अपना असल नाम चांद बताया। कहा कि तुम मुसलमान बन जाओ। तब मैं तुमसे शादी कर लूंगा।

युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। जैसे-तैसे वह कोतवाली पहुंची। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी व उत्तरप्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपित को भी हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली पुलिस को युवती ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह मुरादाबाद की रहने वाली है। करीब पांच महीने पहले आरोपित ने विशाल बनकर उसके पास फोन किया। कुछ दिनों बाद कहने लगा कि मैं डॉक्टरी का काम करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं। इसी के बाद फोन करना शुरू कर दिया।

बार-बार फोन करने से युवती ने मना किया तो आरोपित युवती से मिलने मुरादाबाद पहुंच गया। उसे धमकाया। दुष्कर्म किया। युवती के विरोध पर कहा कि यदि तुम नहीं मिलोगी तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा। बुधवार को आरोपित युवती को बरेली स्थित एक होटल में लाया।फिर दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने अपनी असलियत बयां करते हुए खुद का नाम चांद बताया। युवती से कहा कि तुम मुसलमान बन जाओ तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। मुसलमान नहीं बनी तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा। युवती यहां से सीधा कोतवाली पहुंची और आरोपित के दुस्साहस की कहानी बताई।

इंस्पेक्टर कोतवाली (Koatwali Police) हिमांशु निगम ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।