Move to Jagran APP

UP Lok Sabha Election Result 2019: बरेली सीट से संतोष गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र जीते

बरेली व आंवला लोकसभा सीट पर मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। दोनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:35 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 05:43 PM (IST)
UP Lok Sabha Election Result 2019: बरेली सीट से संतोष गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र जीते
UP Lok Sabha Election Result 2019: बरेली सीट से संतोष गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र जीते

बरेली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 Result बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार और आंवला संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने जीत हासिल की। दोनों ने गठबंधन प्रत्याशी को हारते हुए विजय हासिल की। 

loksabha election banner


ऐसे हो रही मतगणना

हर विधानसभा के मतगणना कक्ष में गिनती के लिए 14 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। एक राउंड में 14 ईवीएम की गिनती की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक पहले राउंड में सबसे ज्यादा समय लगता है। जबकि बाद के राउंड में समय कम होता जाता है। इस बार इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट की गिनती होनी है। जिनको क्यू आर कोड से खोला जाना है। इसके बाद वैध और अवैध की जांच के बाद उनकी गिनती होगी। ऐसे में पोस्टल बैलेट की गिनती में पहले के मुकाबले ज्यादा समय लगेगा। जिसकी वजह से रुझान आने में थोड़ी देर लगेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सुबह आठ बजे गिनती शुरू होने के बाद पहला राउंड सुबह 10 बजे तक पूरा होगा। देरी की वजह आयोग के नये निर्देश बताए जा रहे हैं। इस बार जब सभी टेबिल पर पहला राउंड पूरा हो जाएगा, तभी अगला राउंड शुरू होगा। अंतिम परिणाम की घोषणा तब ही की जाएगी, जब वीवीपैट की पर्चियों की गिनती करके उनका मिलान कर लिया जाएगा।

बरेली

भाजपा उम्मीदवार संतोष गंगवार आठवीं बार लोकसभा की दहलीज पर दस्तक दे रहे हैैं। उनका मुकाबला सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार से है। भगवत सरन ने 2009 में भी चुनाव लड़ा था। तब खुद तो नहीं जीत पाए थे लेकिन संतोष गंगवार की हार का इंतजाम कर दिया था। इस बार वह सीधे मुकाबले में हैैं। कहने के लिए कांग्रेस से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन इस बार भी लड़े हैैं लेकिन अंतिम दिनों में उनका चुनाव काफी पीछे चला गया। हारजीत का फैसला संतोष गंगवार और भगवत सरन गंगवार में हैै।

आंवला

भाजपा के टिकट पर धर्मेंद्र कश्यप दूसरी बार संसद में पहुंचने का दम भर रहे हैैं। इस बार उनका मुकाबला गठबंधन की प्रत्याशी रुचि वीरा से है, जो बिजनौर से आकर चुनाव लड़ी हैैं। कांग्रेस के टिकट पर यहां से सपा के पूर्व सांसद रहे कुंवर सर्वराज सिंह ने किस्मत आजमाई है। जहां तक हारजीत का सवाल है तो भाजपा और गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। कांटे की टक्कर बताई जा रही है। गठबंधन के नेताओं की इस सीट से ज्यादा उम्मीदें जुड़ी हुई हैैं।

बरेली सीट पर 16 और आंवला सीट पर 14 प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव

लोकसभा चुनाव में बरेली सीट पर 16 प्रत्याशियों ने और आंवला सीट पर 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इस तरह दोनों सीटों पर 30 प्रत्याशी मैदान में थे। बरेली सीट से भाजपा के संतोष गंगवार, गठबंधन से भगवत सरन गंगवार, कांग्रेस से प्रवीण सिंह ऐरन के साथ ही आंवला सीट से भाजपा के धर्मेद्र कश्यप, गठबंधन की रुचिवीरा और कांग्रेस से कुंवर सर्वराज सिंह ने चुनाव लड़ा। शेष अन्य दलों से प्रत्याशी थे।

लोकसभावार मतदान फीसद व प्रत्याशी

लोकसभा सीट       मतदान का फीसद        कुल प्रत्याशी

बरेली                            59.34                         16

आंवला                          58.81                         14

2014 के विजयी प्रत्याशी 

बरेली                 संतोष गंगवार

आंवला               धर्मेद्र कश्यप

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.