विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में 3 महीने का खौफ खत्म: देवहा नदी किनारे घूमने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:33 PM (IST)

बरेली के क्योलडिया क्षेत्र में देवहा नदी के पास तीन महीने से घूम रहा गुलदार आखिरकार अमीरनगर गुलड़याई गांव में ...और पढ़ें

पिंजरे में गुलदार और मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम

पिंजरे में गुलदार और मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम

जागरण संवाददाता, बरेली। क्योलडिया क्षेत्र में देवहा नदी के आस पास तीन महीने से घूम रहा गुलदार आखिकार पिंजरे में कैद हो गया। गांव अमीरनगर गुलड़याई में लगे पिंजरे में गुलदार के फंसे होने की जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर आनंद सिंह, वन दरोगा राजू मौर्य, वेदप्रकाश, संजीव यादव, अकबर अली आदि मौके पर पहुंचे और गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले गए।

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप सिंह, ग्रामीण मन्नी सिंह ने बताया कि उन्होंने जब सुबह पिंजरे में गुलदार को फंसा देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद ही वन की टीमें और थाना प्रभारी करम सिंह पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार की निगरानी की।

बाद में वन विभाग की टीम गुलदार को लेकर वहां से चली गई। रेंजर आनंद सिंह ने बताया कि मेडिकल प्रक्रिया के बाद अधिकारियों के निर्देशों पर गुलदार को सुरक्षित नजीबाबाद के जंगल में छोड़ने टीम जाएगी।

बता दें पीलीभीत से सटा होने के चलते देवहा नदी किनारे के गांवों में तेंदुए के आने की सूचनाओं पर वन विभाग आस पास गांवों में कई महीने से तेंदुए को पकड़ने को निगरानी अभियान चला रहा था।

तेंदुए को पकड़ने को वन विभाग ने अमीर नगर गुलड़याई और जगी डांडी में दो पिछड़े लगाए थे। क्षेत्र में एक और तेंदुए और उसके शावक होने की जानकारी ग्रामीणों की ओर से वन विभाग को दी गई है।

यह भी पढ़ें- Asian Games Final: ‘गोल्ड हमारा है!’, भारत-श्रीलंका महामुकाबले को लेकर बरेली की बेटियों में जागा नया जोश