विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली: किला नदी में तैरता मिला नवजात बच्ची का शव, मछलियों ने नोंचे अंग; इलाके में सनसनी

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:29 PM (IST)

बरेली की किला नदी में एक नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ मिला, जिसके शरीर के कई अंग मछलियों ने ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

जागरण संवाददाता, बरेली। किला नदी में नवजात का शव तैरता हुआ मिला। उसके शरीर के कई अंगों को मछलियां खा चुकी थीं। एक पैर परी तरह से खाया हुआ था हाथ के दोनों पंजे भी नहीं थे।

बच्चे की स्थिति को देखते हुए लग रहा था कि जन्म के तुरंत बाद ही उसे फेंका गया है। उसे कहां से फेंका गया इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, लीची बाग के लोगों ने सूचना दी कि एक नवजात का शव मिला है।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोगों ने उसे निकालकर एक प्लास्टिक के बोरे पर रख लिया था। नवजात बिटिया थी, स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उसे नदी में बहते हुए देखा तो पता चला।

ऐसे में आशंका है कि किसी ने बेटी होने की वजह से उसे मार दिया या फिर बच्ची मृत ही पैदा हुई थी। चूंकि शव फूल गया था इसलिए आशंका है कि तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली उपद्रव मामला: 19 सितंबर को रची गई थी हिंसा की साजिश, गिरफ्तार रफीक और मुख्तियार ने उगले राज