विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्हैया गुलाटी गैंग की 'Zoom Call' से मचा हड़कंप, DIG-SP के नाम का दावा करने वाले 2 गुर्गे पहुंचे जेल

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:19 PM (IST)

कन्हैया गुलाटी के दो गुर्गों को बरेली में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने एक जूम मीटिंग में ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में कन्हैया गुलाटी के गुर्गे

पुलिस की गिरफ्त में कन्हैया गुलाटी के गुर्गे

HighLights

  1. पूछताछ में पुलिस जुटा रही गुलाटी की लोकेशन, अभी तक गुलाटी के बारे में नहीं मिली कोई जानकारी

  2. ग्रुप की जूम मीटिंग का वीडियो हुआ प्रसारित, उसी में लिया गया दोनों अधिकारियों का नाम

जागरण संवाददाता, बरेली। इंटरनेट मीडिया पर रविवार को कन्हैया गुलाटी के साथ आनलाइन मीटिंग करते हुए उसके गुर्गों का वीडियो प्रसारित हुआ। मीटिंग में कन्हैया गुलाटी समेत 44 लोग जुड़े हुए हैं जो उसके गैंग के कोर सदस्यों में गिने जाते हैं। वीडियो में गुलाटी के गुर्गे दावा कर रहे हैं कि उनकी बात डीआइजी अजय साहनी और एसपी सिटी मानुष पारीक से हो गई है।

किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। बस उन्हें बरेली नहीं भेजना हैं। वीडियो प्रसारित होने के बाद अधिकारियों में खलबली मची और 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगवालर को इज्जतनगर के आलोक नगर निवासी विशाल शर्मा और गोरखपुर के कौआ बाग रेलवे कालोनी निवासी विनय श्रीवास्तव को जेल भेज दिया गया।

आरोपितों से कन्हैया गुलाटी के बारे में पूछताछ की गई मगर अभी तक उन्होंने कुछ भी नहीं बताया है। कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी ने लोगों को अपनी कंपनी में इंवेस्ट करने के नाम पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया।

आरोपित ने कहा कि जो भी लोग उनकी कंपनी में रुपया इंवेस्ट करेंगे उन्हें वह उसका पांच प्रतिशत हर माह ब्याज के तौर पर 20 माह तक दिया जाएगा। 22 माह बाद रकम को दोगुणा करके वापस करेंगे।

झांसा दिया कि यदि कोई अपनी रकम वापस नहीं लेना चाहता तो वह उसके एवज में जमीन भी खरीद सकता है। झांसे में आए हजारों लोगों ने अपने रुपये कंपनी में इंवेस्ट किए। गुलाटी की इस ठगी में उसके तमाम गुर्गे भी एक्टिव थे जो लोगों को लुभाने का काम करते थे।

आरोपित करीब 800 करोड़ रुपये की ठगी कर फरार हो गया। जब लोगों को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने 2025 में मुकदमे लिखवाना शुरू किए। बरेली में अब तक उसके विरुद्ध 93 मुकदमे दर्ज किए गए जबकि अन्य जनपदों में पांच मुकदमे दर्ज हुए।

अब तक गुलाटी और उसके गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध 98 मुकदमे लिखे जा चुके हैं मगर वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। मुकदमे लिखे जाने के बाद गुलाटी और उसके सभी गुर्गें अंडरग्राउंड हो गए मगर वह सभी आपस में संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें- 'अधिकारी से बात हो गई है...' बरेली में गुलाटी गैंग के गुर्गों ने वीडियो में लिया DIG-एसपी सिटी का नाम, दो गिरफ्तार