विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बरेली जंक्शन' का अजीब चक्कर: एक ही नाम से 2 अलग जंक्शन, भटकने को मजबूर यात्री

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:22 PM (IST)

बरेली में उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के दो अलग-अलग जंक्शनों का एक ही नाम 'बरेली जंक्शन' होने से यात्रियों ...और पढ़ें

बरेली जंक्शन पर टिकट के लिए लाइन में लगे यात्री। जागरण

बरेली जंक्शन पर टिकट के लिए लाइन में लगे यात्री। जागरण

HighLights

  1. उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे का है एक जंक्शन, पूछताछ केंद्र भी सिर्फ एक

  2. टिकट लेने के बाद फुट ओवरब्रिज पर चढ़कर पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक पर जाना पड़ता

जागरण संवाददाता, बरेली। बड़ी विडंबना है। जिले में उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे दो जंक्शन हैं, लेकिन इनका एक ही नाम ‘बरेली जंक्शन’ है। इस कारण यहां यात्रियों का खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यहां दो जोन के दो अलग-अलग रेल मंडलों के जंक्शन होने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे रूट की कई ट्रेनों की जानकारी पूछताछ केंद्र पर नहीं मिल पा रही।

वहीं जंक्शन के दोनों प्रवेश द्वार पर टिकट बिक्री की जिम्मेदारी भी उत्तर रेलवे की है। यहां की टिकट विंडो या एटीवीएम पर भी यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।

15BRC_M_60_15092026_500.JPG

प्रमुख बरेली जंक्शन उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल, जबकि दूसरा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल का है। उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन पर चार प्लेटफार्म हैं और 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है।

इस जंक्शन से दिल्ली, सहारनपुर, लखनऊ, चंदौसी रूट की ट्रेनों का संचालन होता है, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे के दो प्लेटफार्म पांच और छह हैं, जहां से पीलीभीत, लालकुआं, बदायूं आदि रूट की ट्रेनों का संचालन होता है।

उत्तर रेलवे के ही जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर सबसे पहले यात्री पहुंचते हैं और यहां के पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की सूचना मांगते हैं लेकिन यहां पर तैनात स्टाफ कई बार पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों की सूचना ठीक से नहीं दे पाते हैं।

मंगलवार को पूछताछ केंद्र पर यात्री आकाश ने मैलानी की ट्रेन की जानकारी मांगी तो स्टाफ ने साफ कह दिया कि ट्रेन नहीं जाती है। वहीं यात्री पिंकी ने पूर्वांचल के एक स्टेशन की जानकारी मांगी तो स्टाफ को मोबाइल एप पर देखकर बताना पड़ा।

यह भी पढ़ें- दौड़ पूरी की और अचानक गिर पड़े... बरेली होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 2 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत