बरेली जंक्शन पर रेलवे का 'सरप्राइज अटैक': चेकिंग में पकड़े गए दर्जनों बिना टिकट यात्री, लगा लाखों का जुर्माना
बरेली जंक्शन पर रेलवे ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 157 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी ...और पढ़ें

बरेली रेलवे स्टेशन यात्रियों के टिकट चेक करते टीसी
HighLights
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 27 ट्रेनों में की गई जांच, बिना टिकट 175 यात्री फंसे
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली जंक्शन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान में 157 यात्री बिना टिकट धरे गए। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 27 ट्रेनों को चेक किया गया। इस दौरान 1,16,975 रुपये का जुर्माना वसूलसा गया।
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देश पर सीनियर डीसीएम महेश यादव के मार्गदर्शन में बरेली जंक्शन स्टेशन पर विशेष किलेबंदी की गई। रेलवे मजिस्ट्रेट अनामिका सिंह, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक एचएस मीना के नेतृत्व में मुख्य टिकट निरीक्षक भावेश शर्मा सहित 16 टिकट चैकिंग एवं 11 आरपीएफ स्टाफ के साथ अभियान में बिना टिकट 157 यात्री पकड़े गए।
इस दौरान जंक्शन पर 27 ट्रेनों 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस, 22454 चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 12356, 12317, 13006, 14321, 15212, 15279, 15904, 54355, 15270, 15715, 14229, 12203, 22355, 15909, 13037, 14307, 13042, 14235, 13151, 15075, 54075, 54076, एवं 15211 चेक की गईं।
इस दौरान दो अवैध वेंडर भी पकड़े गए। इसके अलावा 15715 अजमेर गरीबनवाज एक्सप्रेस के टीएचवी कोच से 204 बोतलें अनधिकृत पाई गईं। सभी बोतलों को जब्त कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: दशहरा-दीपावली पर अमृतसर, कोलकाता और बरौनी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
