बरेली: प्रेमी के साथ जहर खाने वाली किशोरी की मौत, नैनीताल भागकर की थी शादी; युवक गंभीर
बरेली के गांधी उद्यान में प्रेमी के साथ जहर खाने वाली किशोरी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, बरेली। गांधी उद्यान में प्रेमी के साथ जहर खाने वाली किशोरी की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं युवक संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांधी उद्यान में सोमवार शाम प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया था। पुलिस ने दोनों को पास के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे स्वजन दोनों को अलग-अलग निजी अस्पताल में लेकर गए थे। लड़की का इलाज वेदांता अस्पताल में चल रहा था जहां उसकी मृत्यु हो गई है।
इस मामले में लड़की के पिता की ओर से शाहजहांपुर के गंगसरा, बंडा के युवक संदीप के विरुद्ध लड़की को अपहरण कर ले जाने की प्राथमिक की दर्ज कराई थी।
पुलिस और मजिस्ट्रेट बयान में प्रेमी जोड़े ने बताया था कि दोनों अलग-अलग जाति के हैं। 24 अक्टूबर को लड़की स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, इसके बाद दोनों वहां से नैनीताल गए और वहां जाकर शादी कर ली थी।
दोनों के घर वाले शादी को राजी नहीं थे इसलिए जहर खा लिया था। थाना प्रभारी कोतवाली राजीव कुमार ने बताया कि लड़की की अस्पताल में मृत्यु हो गई है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
