AI फोटो विवाद: इंस्टाग्राम पर किशोरी की तस्वीरें वायरल, युवक का मुंह काला करने के बाद अब दर्ज हुई FIR
इंस्टाग्राम पर एक किशोरी की AI से बनी फर्जी तस्वीरें वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। पहले शक ...और पढ़ें

एआई इमेज
संवाद सूत्र, गुलड़िया (बरेली)। इंस्ट्राग्राम पर किशोरी व उसकी फैमिली के नाम से फर्जी आइडी बनाकर किशोरी के एआइ से बने फोटो प्रसारित कर दिए। शक के आधार पर किशोरी के स्वजन ने गांव के एक युवक को पीटकर उसके मुंह पर कालिख पोती थी।
इस मामले में पूर्व में प्राथमिकी लिखी जा चुकी है। अब रविवार को किशोरी के स्वजन की तरफ से सिरौली थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग बेटी के अश्लील फोटो वायरल किए हैं।
जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है, उनके शिकायती पत्र पर प्राथमिकी लिखी गई है। वहीं इससे पहले किशोरी के पिता व संदिग्ध आरोपित के बीच इसी बात पर विवाद हुआ था।
उस वक्त किशोरी पक्ष पर मारपीट करने व कालिख लगाने का आरोप लगाते हुए 23 सितंबर को प्राथमिकी लिखवाई गयी थी। पुलिस ने आरोपित युवक की शिकायत पर किशोरी के स्वजन पर कार्रवाई भी की थी। अब मामले में एसएसपी के आदेश पर किशोरी के स्वजन की तरफ से भी प्राथमिकी लिखाई गई है।
