बरेली में आफत की बारिश: पाश कॉलोनियों में 3 फीट पानी भरा, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग, पावर स्टेशन भी डूबे
Bareilly Weather Update: बरेली में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शहर की पॉश कॉलोनियों समेत निचले इलाकों में ...और पढ़ें

एयरफोर्स रोड स्थित आकांक्षा इंक्लेव में जलभराव।
HighLights
रेजीडेंसी गार्डन, आकांक्षा इंक्लेव, दुर्गा नगर, संजय नगर समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव से परेशान लोग
महापौर-नगर आयुक्त अधीनस्थों संग रेजीडेंसी गार्डन समेत अन्य क्षेत्रों में देखी जलनिकासी की स्थिति
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में शुक्रवार से हो रही वर्षा शनिवार को रौद्र रूप में धारण कर ली। तेज और लगातार हो रही वर्षा से शहर के निचले क्षेत्रों के साथ पाश कालोनियां जलमग्न हो गईं। शहर के स्टेडियम रोड स्थित रेजीडेंसी गार्डन, एयरफोर्स रोड स्थित आकांक्षा इंक्लेव, दुर्गा नगर एम, सुरेश शर्मा नगर, हजियापुर और संजय नगर संपवेल वाली गली समेत अन्य क्षेत्रों में सड़कें तालाब बन गईं।
UP Weather: रेजीडेंसी गार्डन में तीन फीट से अधिक पानी भरने से लोग एक बार फिर से सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी धन की फसलें गिरने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। लगातार हो रही वर्षा रुक जाए इसके लिए लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

Rain in Bareilly: उधर महापौर डाॅ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य अधीनस्थों संग रेजीडेंसी गार्डन और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का हाल जानने पहुंचे। जलकल और निर्माण विभाग के अभियंताओं को लगातार संपवेल चलाने के साथ सुपर शाकर- मोटर पंप लगाकर जलनिकासी को कहा।
संपवेल में भरा पानी, काटी गई लाइट
लगातार हो रही वर्षा से संपवेल वाली गली में पांच फ़ीट से अधिक पानी जमा हो गया। निचला क्षेत्र होने के कारण पानी ट्रांसफार्मर तक पहुंच गया। क्षेत्र की पार्षद सीता देवी ने करंट फैलने की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद लाइट काट जनरेटर से संपवेल का संचालन जारी रखा गया।

महानगर और डेलापीर बिजलीघर में पानी भर जाने से बिजली ठप
भारी वर्षा का असर बिजली पर भी पड़ने लगा है। महानगर उपकेंद्र में पानी भर जाने से विद्युत आपूर्ति सुबह ही बंद करा दी गई थी। अब डेलापीर उपकेंद्र परिसर में भी पानी भर जाने से आपूर्ति बंद कराई गई है।
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने नगर निगम से पंपसेट मंगाकर पानी निकलवाना शुरू किया है। लगातार हो रही बरसात से विद्युत विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। लोकल फाल्ट भी सही नहीं करा पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली में आफत की बारिश: 18°C पहुंचा पारा, 24 घंटे में 126 mm पानी बरसा; 30 cm बारिश का RED ALERT जारी!
