बरेली में बड़ी कार्रवाई: 7.27 लाख का गबन पड़ा भारी, जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान ज्ञानो शर्मा को पद से हटाया
बरेली जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में घटिया सामग्री और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में ग्राम प्रधान ज्ञानो शर्मा ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, बरेली। मझगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत गुरुगावां मुस्तकिल में विकास कार्यों में घटिया सामग्री के प्रयोग, मानकों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं प्रशासक ज्ञानो शर्मा को पद से हटा दिया है।
जांच में करीब 7.27 लाख रुपये की धनराशि के अनियमित भुगतान और दुरुपयोग की बात सामने आई है। मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार और तत्कालीन सचिव शिखा के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञानो शर्मा के विरुद्ध ग्राम पंचायत के नाला निर्माण, कंपोस्ट पिट, मिट्टी भरान, दिव्यांग शौचालय निर्माण सहित विकास एवं निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग करने, मानकों की अनदेखी, गुणवत्तापूर्ण कार्य न कराने, नियमों व मानकों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए थे।
जांच में समिति को प्रधान ने अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। समिति ने जांच में प्रधान और सचिवों को दोषी पाया। जांच में समिति ने पाया कि कुल 7,27,297 रुपये की शासकीय धनराशि का अनियमित भुगतान किया गया।
जिलाधिकारी ने ज्ञानो शर्मा को तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत गुलगांव मुस्तकिल के प्रशासक पद से हटा दिया। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत) विकास खंड मझगवां को प्रशासक नामित किया गया है।
वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार और तत्कालीन सचिव शिखा के विरुद्ध भी उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के तहत नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली से बड़ा सियासी संदेश: बीजेपी ने धर्मपाल सिंह और संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी
