विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता की आखिरी निशानी तोता गायब... इकलौती बेटी हुई बीमार, छोड़ा खाना, ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा ₹20,000 का इनाम!

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:00 AM (IST)

दशहरा मेले में पटाखों की आवाज से घबराकर लापता हुए अपने पालतू तोते 'हरि' की तलाश में 18 वर्षीय डाली ...और पढ़ें

तोते के लिए लगाया गया पोस्टर। जागरण

तोते के लिए लगाया गया पोस्टर। जागरण

HighLights

  1. हरि तोते के लापता होने से परेशान युवती, तलाश के लिए लगाए पोस्टर

जागरण संवाददाता, बरेली। दशहरा मेले के दौरान पटाखों की तेज आवाज से घबराकर उड़ गए पालतू तोते हरि की तलाश में 18 वर्षीय डाली मौर्य शहर में पोस्टर लगवा रही हैं। तोते का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये इनाम देने की पेशकश की गई है। फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है।

अलखनाथ मंदिर के पास नीलकंठ कालोनी की निवासी डाली ने बताया कि उनके पिता तोते को घर लाए थे। वह बचपन से उसे पाल रही थीं। भाई-बहन नहीं होने के कारण हरि उनका खास साथी बन गया था।

वह उससे बातें करती थीं और घर में किसी के आने पर तोता आवाज लगाता था। डाॅली के मुताबिक मेले में पटाखों की आवाज से घबराकर हरि मोहल्ले में कहीं उड़ गया। वह लगातार उसकी तलाश कर रही हैं।

हरि को रोटी पसंद थी और मीठा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ती थी। बीमार होने पर कुछ दिन पहले उसे आइवीआरआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने मीठी चीजें देने से मना किया था।

डाॅली का कहना है कि तोते के जाने के बाद उन्होंने खाना छोड़ दिया है। वह उसके लौटने का इंतजार कर रही हैं और लोगों से तलाश में मदद की अपील कर रही हैं। शहर में लगे पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं हाईवे: 650 करोड़ के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन 2 नए टोल और जमीन विवाद बने सिरदर्द!