Move to Jagran APP

बरेली में बाेले पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन, किसान हित के लिए बनाए थे कृषि कानून, बौखला गए विरोधी

कृषि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गंगा-जमुनी तहजीब को समेटे यह प्रदेश विश्व में सबसे उर्वरक क्षेत्रों में से एक है। बावजूद इसके यहां के किसान आर्थिक रूप से कमजोर ही बना रहा है। किसानों के हित के लिए ही कृषि कानून बनाए गए थे

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 05:21 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 05:21 PM (IST)
बरेली में बाेले पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन, किसान हित के लिए बनाए थे कृषि कानून

बरेली, जेएनएन। कृषि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गंगा-जमुनी तहजीब को समेटे यह प्रदेश विश्व में सबसे उर्वरक क्षेत्रों में से एक है। बावजूद इसके यहां के किसान आर्थिक रूप से कमजोर ही बना रहा है। किसानों के हित के लिए ही कृषि कानून बनाए गए थे, लेकिन विरोधी उससे बौखला गए। उन्होंने कभी कृषि कानूनों की खूबियां नहीं बताई।

loksabha election banner

बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के देवचरा स्थित आदर्श डिग्री कालेज के प्रांगण में बुधवार दोपहर यह बातें पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहीं। वह भाजपा के किसान सम्मेलन में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश से माफिया व गुंडों का सफाया हो गया है। पूर्व में जो गुंडे खुलेआम घूमते थे आज जेलों की चहारदीवारी में हैैं। आज प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां के बारे में भी लोगों को बताया। बोले, बिजली, सिंचाई के संसाधनों, किसान सम्मान निधि, घरेलू गैस व बेहतर सड़कों की सुविधा लोगों को दी है।

राधा माेहन ने कहा कि जनता के सहयोग से इस बार भी प्रदेश में भारी बहुमत से योगी की सरकार आने वाली है। उन्होंने किसानों को संगठन में शक्ति का मंत्र दिया। बोले, खेती में सफल होने के लिए यह मंत्र लाभदायक है। उनके आने से पहले सम्मेलन में राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य व महापौर डा. उमेश गौतम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

सर्वाधिक दावेदार बिथरी क्षेत्र से पहुंचे

देवचरा में आयोजित किसान सम्मेलन के नाम पर संभावित दावेदारों ने अधिकतम भीड़ लेकर शक्ति प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी। मौजूदा विधायक पप्पू भरतौल के अलावा भाजपा में शामिल हुए सिद्धराज सिंह, डा. राघवेंद्र शर्मा, बाबा अमृतदास खाकी, नेमचंद मौर्य, अलका सिंह, राजरानी लोधी, पूर्व प्रमुख वेद प्रकाश यादव सहित कई लोगों ने अपने बैनरों सहित भीड़ लेकर उपस्थिति दर्ज कराई।

आंवला विधान सभा क्षेत्र से विधायक धर्मपाल सिंह के अलावा निहाल सिंह लोधी भी भारी भीड़ लेकर सम्मेलन में पहुंचे। वहीं फरीदपुर विधायक डा. श्याम बिहारी लाल की नामौजूदगी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, पवन शर्मा, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महाराज सिंह, नानक राम सागर, दुर्विजय सिंह शाक्य, रंजीत राघव, पीयूष वर्मा, ओमप्रकाश, प्रवक्तानंद व रामपाल आदि ने विचार रखे। संचालन रंजीत राघव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.