विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहगंज में फेरीवाले के खाते से करोड़ों का लेन-देन, 12 घंटे की रेड के बाद ED ने जब्त किए दस्तावेज

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:34 PM (IST)

ईडी ने फतेहगंज पश्चिमी के चिटौली गांव में फेरी लगाने वाले पोशाकी लाल के घर पर 12 घंटे से अधिक ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. बदायूं और पीलीभीत के बैंक मैनेजरों के साथ जांच के लिए पहुंची थी टीम

संवाद सूत्र, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। फतेहगंज पश्चिमी के गांव चिटौली में फेरी लगाने वाले पोशाकी लाल के घर से साढ़े 12 घंटे की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम दिल्ली वापस लौट गई। ईडी ने पोशाकी लाल से उसके फतेहगंज पश्चिमी में स्टेट बैंक खाते में हुए करोड़ों के लेनदेन के बारे में पूछताछ की।

ईडी ने पोशाकी लाल के दो मोबाइल फोन, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पोशाकी लाल ने बताया कि उनके गांव में एक जागरण का कार्यक्रम कुछ महीने पहले हुआ था। इसी में उसके साथ 100 लोगों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लिए गए थे।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम पीलीभीत और बदायूं के बैंक अधिकारियों के साथ बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे पोशाकी लाल के आवास पर पहुंची। घर पर उनकी पत्नी भूरी थीं, जिन्होंने बताया कि पोशाकी लाल बाहर गए हुए हैं।

इसके बाद पोशाकी लाल के करीब 7:25 बजे घर पहुंचने के बाद टीम ने उन्हें तलाशी वारंट दिखाकर कार्रवाई शुरू की गई। ईडी ने सुबह आठ बजे से घर के दो कमरों, हाल और जनरल स्टोर की तलाशी ली।

इस दौरान डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की गई। टीम ने पोशाकी लाल का एक मोबाइल, एक उसके बेटे अमित का मोबाइल जब्त किया है।

इसके अलावा पोशाकी लाल के पैन कार्ड की प्रति, बंधन बैंक खाते की दो नकद जमा पर्चियां, एसबीआइ के डेबिट कार्ड से संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। ईडी ने पोशाकी लाल का बयान भी दर्ज किया।

शाम 6:40 बजे कार्रवाई पूरी करने के बाद रात में टीम वापस चली गई। ईडी ने पोशाकी लाल की गिरफ्तारी नहीं की है। पोशाकी लाल के खाते में रकम जमा करने वालों के बारे में भी पता लगा रही है।

पांच और दो अगस्त को जमा किए गए रुपये

ईडी ने पोशाकी लाल से बंधन बैंक खाते में जमा की गई रकम की दो स्लिप जब्त की हैं। यह रकम पांच अगस्त और दो सितंबर को जमा की गई। ईडी ने एसबीआइ के डेबिट कार्ड और बंधन बैंक स्लिप के संबंध में भी पोशाकी लाल से पूछताछ की। पोशाकी लाल एक हत्या के मामले में पूर्व में जेल भी जा चुका है।

यह भी पढ़ें- बरेली में फेरीवाले के घर ED की रेड: बैंक खाते में हुआ ऐसा लेनदेन कि उड़ गए अधिकारियों के होश!