विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में देर रात बड़ी मुठभेड़: गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया लंगड़ा, साथी भी पकड़ाया

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:54 PM (GMT+05:30)

बरेली के फरीदपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त कासिम खां को पैर में गोली ...और पढ़ें

घायल आरोपित का इलाज कराती पुलिस

घायल आरोपित का इलाज कराती पुलिस

जागरण संवाददाता, बरेली। फरीदपुर पुलिस ने बुधवार देर रात बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त कासिम खां को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है।

उसे पुलिस सीएचसी फरीदपुर लेकर गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक अन्य अभियुक्त जाहिद अली खां को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, खोखे और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को फरीदपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें मेवा शर्फापुर निवासी कासिम खां वांछित चल रहा था।

बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कासिम के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें- बरेली के बंदर बन सकते हैं पीटीआर के वन्यजीवों के लिए खतरा, डीएफओ बोले- बिना अनुमति छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई