दुबई में फंसे बरेली के लोग, बोले- 25 KM दूर गिर रहीं मिसाइल, दहशत में घरवाले, शहर से हजारों लोगों का है आना-जाना
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण दुबई में दहशत का माहौल है, जहाँ बरेली के हजारों लोग फंसे हुए हैं। मिसाइल हमलों ...और पढ़ें
-1772385761442_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बरेली। ईरान और इजराइल युद्ध का असर सिर्फ वहीं पर नहीं, बल्कि आस-पास के देशों में भी हो रहा है। युद्ध के बीच ईरान ने दुबई आदि स्थानों में भी हमला बोल दिया। ऐसे में वहां रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है।
दुबई में बरेली के भी हजारों लोग रहते हैं और तमाम लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह सभी वहां पर फंस गए हैं, हवाई यात्रा बंद होने से किसी के वापस आने की भी कोई संभावना नहीं है। उनके स्वजन यहां पर भी चिंता में हैं।
किला के इंग्लिशगंज निवासी इनाम अहमद के बेटे बस्सान अहमद मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह दुबई की कंपनी में कार्यरत हैं। उनके भाई दानिश ने बताया कि पिता इनाम अहमद और मां सुफिया जरीना बस्सान से मिलने के लिए पिछले दिनों दुबई गई थीं। 10 मार्च को उन्हें लौटकर आना था फ्लाइट की टिकट थी, लेकिन इससे पहले ही वहां पर भी हमला हो गया।
दानिश ने क्या बताया?
दानिश बताते हैं कि वहां पर उन्होंने अपने पिता और भाई से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर वह रह रहे हैं वहां से महज 25 किलोमीटर दूरी पर मिसाइलें दागी जा रही हैं। पूरे आकाश में सिर्फ काला धुंआ ही दिखाई दे रहा है।
इसके अलावा कुछ नहीं दिख रहा है। दानिश बताते हैं कि पिता कह रहे थे कि दहशत तो लग रही है। अब किसी भी तरह से वहां से निकलने की योजना बना रहे हैं। ठिरिया निजावत खां के करीब दो हजार लोग दुबई में हैं, उनके परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है।
अकेली मां का दहल रहा कलेजा, दुबई में फंसे बेटे
किला के इंग्लिशगंज निवासी सैय्यद साहब अहमद और सैय्यद शादाब अहमद भी वर्षों से दुबई में रहते हैं। दोनों भाई वहां की कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। पिता का देहांत हो चुका है और अकेली बहन की शादी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय ने किया प्रदर्शन
वह अपने पति के साथ कनाड़ा में रहने लगी हैं। मां किला क्षेत्र में ही रहती हैं, बीच-बीच में पांच-छह माह को दुबई चली जाती हैं। वर्तमान में वह किला स्थित अपने घर पर ही हैं। बेटों के वहां फंसे होने से उनका कलेजा दहल रहा है।
