ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय ने किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में शिया समुदाय ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के विरोध में जुलूस निकाला। मस्जिद शियान जोहराबाग से ...और पढ़ें
-1772358080217_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। ईरानी सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने नमाज के बाद मस्जिद शियान जोहराबाग से जुलूस निकाला। महिला और पुरुषों के हाथ में सुप्रीम लीडर की तस्वीर थीं। ग़म के साथ गुस्सा भी था।
यह भी पढ़ें- ईरान में फंसे बाराबंकी के 15 छात्र, इजराइली हमलों के बाद नहीं हो रहा घरवालों से संपर्क; सरकार से लगाई मदद की गुहार
अमेरिका और इजरायल के मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। यह जुलूस मेडिकल रोड से बाबे सैय्यद होते हुए सर्कल तक पहुंचा। यहां भी एकजुट होकर सभी ने नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ सर्वम सिंह को ज्ञापन दिया।
