BDA में प्रशासनिक फेरबदल: सचिव वंदिता श्रीवास्तव की छुट्टी, हिमांशु कुमार गुप्ता को मिली बरेली विकास प्राधिकरण की कमान
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें सचिव वंदिता श्रीवास्तव को हटाकर हिमांशु कुमार गुप्ता को ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। प्राधिकरण की सचिव वंदिता श्रीवास्तव को उनके पद से हटा दिया गया है। शासन स्तर पर हुए इस बदलाव के बाद बीडीए की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है।
सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक हिमांशु कुमार गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण का नया सचिव नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, वंदिता श्रीवास्तव को स्थानांतरित करते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में उपनिदेशक (प्रशासन) के पद पर तैनात किया गया है।
प्राधिकरण में हुए इस बदलाव की पुष्टि करते हुए बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि सचिव वंदिता श्रीवास्तव को पद से रिलीव कर दिया गया है। नए सचिव हिमांशु कुमार गुप्ता जल्द ही प्राधिकरण पहुंचकर अपना कार्यभार संभालेंगे।
इस अचानक हुए फेरबदल को शहर के विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यशैली को और अधिक गति देने के रूप में देखा जा रहा है। नए सचिव के सामने शहर में अवैध निर्माणों पर रोक लगाने और जारी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने की मुख्य चुनौती होगी।
