बरेली में हादसा: पुलिस की फील्ड यूनिट कार को टक्कर मार पलटा CNG लोडर, राहगीर की मौके पर मौत
देवरनिया में एक सीएनजी लोडर ने पुलिस की फील्ड यूनिट की गाड़ी को टक्कर मारकर पलट दिया, जिससे एक राहगीर ...और पढ़ें
-1790088116866_m.webp)
टक्कर मारने के बाद पलटी पड़ी लोडर
HighLights
देवरनिया में शारदा नहर के पास का हदसा, युवक के ऊपर पलटा था टैंकर
जागरण संवाददाता, बरेली। देवरनिया में सीएनजी भरे लोडर ने पुलिस की फील्ड यूनिट की गाड़ी को टक्कर मारकर पलट गया। जिसकी नीचे एक राहगीर के दबने की वजह से उसकी मौत हो गई। फील्ड यूनिट की गाड़ी में तैनात दो पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। पुलिस ने चालक और सीएनजी की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
मंगलवार शाम करीब 5:50 बजे सीएनजी गैस से भरा लोडर (टाटा 407) बहेड़ी से बरेली की ओर जा रहा था। देवरनिया के कनमन के पास कैंटर चालक रोहित ने एक टेंपो को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
ओवरटेक करने के चक्कर में लोडर ने आगे चल रही बरेली पुलिस की फील्ड यूनिट की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी और पलट गया। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर सिंहतारा गांव निवासी दो युवक रिजवान और करन खड़े आपस में बात कर रहे थे।
लोडर रिजवान के ऊपर गिरा जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर टक्कर लगने की वजह से फील्ड यूनिट की गाड़ी में तैनात दो पुलिसकर्मी प्रभारी इंस्पेक्टर ईलम सिंह और कांस्टेबल शत्रुसूदन को भी सिर में चोट लगी।
दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर देवरनिया पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टाटा 407 को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।
