विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में 'एक घंटा' झाड़ू थामकर उतरे 1000 युवा, जुंबा और नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:02 PM (IST)

बरेली में 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' अभियान के तहत 1000 से अधिक युवाओं ने झाड़ू थामकर स्वच्छता का ...और पढ़ें

'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' की शपथ लेते महापौर उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव मौर्य और अन्य अधिकारी

'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' की शपथ लेते महापौर उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव मौर्य और अन्य अधिकारी

HighLights

  1. झाड़ू थामे मैदान में उतरे सैकड़ों युवा, एक घंटे में गूंजा स्वच्छता का संदेश

  2. डीडीपुरम बलिदानी पंकज अरोरा चौक से शिवाजी चौक तक चला स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, बरेली। हाथों में झाड़ू, सामने कूड़े का ढेर और सफाई के लिए जुटे एक हजार से ज्यादा युवा। गुरुवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का आह्वान कुछ इसी अंदाज में जमीन पर उतरा।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 5.44.03 PM

नगर निगम के मेगा स्वच्छता अभियान में डीडीपुरम स्थित बलिदानी पंकज अरोरा चौक पर विभिन्न स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों और आमजन ने सफाई में हाथ बंटाया।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 5.44.25 PM

कहीं विद्यार्थी कूड़ा समेटते दिखे तो कहीं अधिकारी उनके साथ सफाई करते नजर आए। पूरे अभियान में स्वच्छता के साथ युवाओं का उत्साह भी दिखाई दिया।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 5.44.26 PM

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महापौर डा. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय समेत नगर निगम के अधिकारी, आइईसी टीम, कालेज के विद्यार्थी और अन्य प्रबुद्जन शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 5.44.06 PM

अभियान की शुरुआत में युवाओं को जोड़ने के लिए जुंबा और फिटनेस गतिविधियां कराई गईं। संगीत की धुन पर विद्यार्थी थिरके तो माहौल में अभियान की गंभीरता के साथ उत्साह भी घुल गया।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 5.44.23 PM

इसके बाद सभी सफाई को मैदान में उतरे। नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने स्वच्छता को सीधे रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ा। चार प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी और कूड़ा इधर-उधर न फेंकने का संदेश मनोरंजक अंदाज में दिया।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 5.44.09 PM

महापौर ने कहा की, ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत मकसद यही था कि स्वच्छता को किसी एक विभाग की जिम्मेदारी मानने के बजाय शहर के हर नागरिक की भागीदारी से जोड़ा जाए। उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 5.44.27 PM

यह भी पढ़ें- बरेली: 26 महीने बाद मां की हत्या में सगा बेटा गिरफ्तार, DNA जांच से बेगुनाह साबित हुए थे आरोपी