बरेली: 26 महीने बाद मां की हत्या में सगा बेटा गिरफ्तार, DNA जांच से बेगुनाह साबित हुए थे आरोपी
भमोरा के ग्राम कुड्डा में 26 महीने पहले हुई रामबेटी की हत्या के आरोप में उसके सगे बेटे महेंद्र को ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
रंजिश में मां की हत्या कर दूसरों को फंसाने की रची साजिश
जागरण संवाददाता, भमोरा (बरेली)। भमोरा के ग्राम कुड्डा में रामबेटी की हत्या में लगभग 26 महीने बाद उसके ही सगे बेटे को गिरफ्तार किया गया है। छह अगस्त 2024 की भोर में घर के बाहर तख्त पर सोते समय सिर में ईंट मारकर रामबेटी की हत्या कर दी गई थी।
बेटे गजेंद्र ने गांव के ही नाथू सिंह, सर्वेश, सुरेंद्र, वीरेंद्र और छोटेलाल के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर वीरेश उर्फ बाबा का नाम भी मुकदमे में शामिल किया गया था।
पुलिस ने मामले में सभी आरोपितों का डीएनए परीक्षण दिल्ली में कराया था। उपलब्ध साक्ष्यों और डीएनए जांच के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया था। मामले की विवेचना कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर कर रहे थे।
विवेचक ने गुरुवार सुबह रामबेटी के बेटे महेंद्र को पूछताछ के लिए बुलाया और हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने रंजिश में दूसरे लोगों को फंसाने के लिए अपनी ही मां की हत्या कर दी थी।
