विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी सरकार के अधिकृत वेंडर को ही ठगों ने बनाया शिकार, सोलर पैनल के नाम पर 17.33 लाख का चूना लगाकर भागे

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:40 PM (IST)

बरेली में साइबर ठगों ने यूपी सरकार के अधिकृत वेंडर नवी खान से सोलर पैनल दिलाने के नाम पर 17.33 ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई रकम, फिर भी नहीं मिला सोलर पैनल

जागरण संवाददाता, बरेली। साइबर ठगों ने इस बार सोलर पैनल उपलब्ध कराने के नाम पर 17.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपितों ने गुजरात की एक कंपनी का बताकर पीड़ित को झांसे में लिया और पैनल उपलब्ध कराने के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी लिखाई है।

कैंट के ठिरिया निजावत खां निवासी नवी खान ने पुलिस को बताया कि वह सोलर पैनल लगाने के लिए यूपी सरकार के अधिकृत वेंडर हैं। कुछ दिन पूर्व गुजरात की कंपनी सनरूट सोलर एनर्जी सोल्यूशन के मुंबई कार्यालय से कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया।

आरोप है कि आरोपितों ने उन्हें सोलर पैनल उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद समद शेख, आयुष और राम्या नाम की महिला ने उनसे बातचीत की और खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया।

आरोप है कि आरोपितों ने उन्हें झांसे में लिया और 18 मई को उनसे अलग-अलग खातों में 17.33 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें सोलर पैनल की सप्लाई नहीं दी गई।

पीड़ित नवी खान का कहना हैं कि इसके बाद जब वह वह कंपनी के बताए हुए कार्यालय पहुंचे तो वहां पर काई नहीं मिला। दरवाजे पर केवल बाउंसर तैनात मिले उन्होंने अंदर नहीं घुसने दिया। मामले में उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी लिखाई है।

पुलिसकर्मी से भी साइबर ठगों ने उड़ाए 7.85 लाख

क्योलड़िया थाने में तैनात सिपाही विकास कुमार के साथ भी 7.85 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। विकास मूल रूप से मेरठ के निवासी हैं। वर्तमान में क्याेलड़िया थाने में तैनात हैं। आरोप है कि साइबर ठगों ने उन्हें शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर फंसाया और 7.85 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।

यह भी पढ़ें- DU एडमिशन फर्जीवाड़ा: बरेली और बदायूं के बाद सिद्धार्थनगर से भी जुड़े तार, 16 फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बरामद