विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में 22 सितंबर से होगी क्राइम वेब सीरीज की शूटिंग, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा मौका

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:23 PM (IST)

बरेली में 22 सितंबर से क्राइम वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होगी, जिसका निर्देशन देवेंद्र रावत करेंगे। यह सीरीज स्थानीय ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बरेली में 22 सितंबर से क्राइम वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होगी।

  2. निर्देशक देवेंद्र रावत बाल अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे।

  3. स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्म और ओटीटी उद्योग में मिलेगा मंच।

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में हुईं बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग ने स्थानीय कलाकारों के लिए सकारात्मक संकेत दिए हैं, उनमें ऊर्जा और नए विचारों का संचार किया है। इसी क्रम में स्थानीय निर्देशक देवेंद्र रावत क्राइम स्टोरी पर आधारित वेब सीरीज का निर्माण करेंगे।

इसकी शूटिंग 22 सितंबर से रामगंगा, मुख्य बाजार और आसपास के विभिन्न स्थानों पर शुरू होगी। कलाकारों के ऑडिशन पूरे हो चुके हैं, जबकि अलग-अलग अंतराल पर इसके सीजन और एपिसोड रिलीज किए जाएंगे।

देवेंद्र बताते हैं कि यह परियोजना केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों, विशेष रूप से बाल अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास करेगी। कहानी में सामाजिक संदेश और रोमांच का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।

इस प्रोजेक्ट का निर्माण एमआर फिल्म्स कर रहा है, जबकि जेडी फिल्म प्रोडक्शन लाइन प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ा है। पूरी शूटिंग बरेली में किए जाने की योजना है, जिससे शहर की संस्कृति और स्थानीय लोकेशन को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

इस प्रोजेक्ट में बरेली और आसपास के थिएटर कलाकारों, नए अभिनेताओं, लेखकों, कैमरामैन, एडिटर, मेकअप आर्टिस्ट और तकनीकी टीम से इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की अपील की गई है।

निर्माताओं का कहना है कि उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्म और ओटीटी उद्योग में काम करने का वास्तविक मंच देना है। इसे शहर के मनोरंजन उद्योग के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी के गांवों को 18 घंटे बिजली देने के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे सरकार, उपभोक्ता परिषद ने उठाई मांग