मुस्लिम सहेलियों ने हिंंदू सहेली को जाल में फंसाया, नशीला पदार्थ देकर भाई से कराया दुष्कर्म; पूरे परिवार पर FIR
बरेली में एक 10वीं की छात्रा को उसकी सहेलियों ने बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ दिया और अपने भाई अनस से दुष्कर्म करवाया। छात्रा का आरोप है कि दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया। शिकायत के बाद नवाबगंज थाने में अनस, उसकी दो नाबालिग बहनों और माता-पिता के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
दुष्कर्म आरोपित, दोनों बहनों और माता, पिता पर प्राथमिकी
जागरण संवाददाता, बरेली। 10वीं की छात्रा को षड्यंत्र में फंसाकर हैवानियत की गई। मुस्लिम सहेलियां उसे बहाने से घर बुलाकर ले गईं, फिर नशीला पदार्थ देकर अपने भाई अनस को सौंप दिया। अनस से उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। रविवार को छात्रा की शिकायत पर नवाबगंज थाने में अनस, उसकी दोनों नाबालिग बहनों व माता, पिता पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
पीड़ित का आरोप है कि अनस व उसकी बहनों ने धमकाया कि यदि शिकायत की तो अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी जाएगी। पीड़ित छात्रा के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं इसलिए वह अपनी मां के साथ गांव में रहती है। उसने बताया कि शनिवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने गई थी।
छोटा भाई वहां कुछ देर रुककर लौटा आया। दोपहर को छुट्टी होने पर उसके साथ पढ़ने वाली नाबालिग दो मुस्लिम बहनों ने रोक लिया। बातचीत के दौरान दोनों ने कहा कि घर पर जरूरी काम है, इसलिए साथ चलो। उससे मना किया तो नशीला खाद्य पदार्थ देकर बेसुध कर दिया। इसी अवस्था में दोनों सहेलियां पैगा गांव स्थित अपने घर ले गईं।
नशा होने के कारण विरोध नहीं कर पा रही थी मगर, मस्तिष्क काम कर रहा था। वहां दोनों सहेलियों ने एक कमरे में बंद कर दिया, वहां उनका भाई अनस पहले से था। उसने दुष्कर्म किया। कमरे के बाहर दोनों सहेलियां व उसके माता, पिता थे। दुष्कर्म कर अनस भाग गया। छात्रा के पिता के अनुसार, शनिवार शाम को उसे तलाशने निकले थे।
इसकी भनक लगने पर अनस के स्वजन छात्रा को बेसुध अवस्था में गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र के आधार पर अपहरण, दुष्कर्म, धमकी और पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश जारी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।