विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद से लौटते ही दोस्त बन गए 'जल्लाद', शराब पिलाकर सिर पर फोड़ी बोतल और फिर...

Published: Tue, 03 Feb 2026 08:02 PM (IST)

सिरौली के केसरपुर गांव में विनोद नामक युवक की उसके दोस्तों ने पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि राशिद, ...और पढ़ें

व‍िनोद की फाइल फोटो

व‍िनोद की फाइल फोटो

HighLights

  1. घर से बुलाकर ले गए आरोपित, ठेके की छत पर बैठाकर पिलाई शराब, मुठभेड़ में एक गिरफ्तार

  2. हरियाणा के फरीदाबाद में मूंगफली का ठेला लगाने का काम करता था मृतक, चारों लोग थे दोस्त

संवाद सूत्र, गुलड़िया-रामनगर। सिरौली के केसरपुर गांव निवासी विनोद की गांव के ही तीन युवकों ने पीटकर हत्या कर दी। उसके सिर पर बोतल फोड़ी, फिर शराब के ठेके की छत से फेंक दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई, मामला दो संप्रदाय का होने की वजह से गांव में फोर्स तैनात किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से मौत आई है। सिर की एक हड्डी भी टूटी हुई मिली है।

स्वजन के शिकायती पत्र पर पुलिस ने राशिद, शमीम और जीशान के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी पंजीकृत कर राशिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, विनोद हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर मूंगफली बेचता था। उन्हीं के साथ में राशिद व शमीम भी काम करते थे। दो दिन पहले ही तीनों लोग वहां से लौटकर गांव आए थे।

सोमवार शाम करीब छह बजे राशिद, शमीम और गांव का ही जीशान विनोद को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। चारों लोग करीब पांच किलोमीटर दूर गुरगांव मुस्तकिल गांव पहुंचे। वहां पर तीनों ने शराब खरीदी और उसी ठेके की छत पर बैठकर पीने लगे। किसी बात पर तीनों में झगड़ा हुआ और मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि राशिद, शमीम और जीशान ने विनोद को जमकर पीटा, सिर पर शराब की बोतल फोड़ी और इसके बाद छत से फेंक दिया। सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही विनोद की मौत हो गई। घटना की सूचना पूरे गांव में चंद मिनट में फैल तो आरोपित फरार हो गए। मामला दो संप्रदाय का होने की सूचना रात करीब 11 बजे पुलिस को मिली।

तुरंत ही सिरौली इंस्पेक्टर फोर्स संग वहां पहुंचे। तब तक आरोपित भाग चुके थे। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ मीरगंज अजय कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके से साक्ष्यों को एकत्र किया गया। रात में ही तीनों आरोपितों के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी लिख उनकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया।

पुलिस ने देर रात आरोपित राशिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने मंगलवार शाम विनोद का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला दो संप्रदाय का होने की वजह से कानून-व्यवस्था न बिगड़े इसलिए गांव में फोर्स तैनात किया गया है। वहीं, दूसरी और ठेका दुकान की छत पर शराब पिलाने के मामले आबकारी विभाग की टीम ने भी जांच की है। आबकारी अधिकारी का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

रात करीब 11 बजे घटना की जानकारी मिली, मौके पर तत्काल ही पहुंचकर निरीक्षण किया गया। स्वजन के शिकायती पत्र पर आरोपितों के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। एक आरोपित राशिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

- अंशिका वर्मा, एसपी साउथ।


यह भी पढ़ें- ₹5 करोड़ से चकाचक होगी बरेली की सिटी रोड, 3 महीने का रूट डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देख लें नया मैप